1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादी के 16 दिन बाद ससुराल से ₹2.5 लाख के गहने और कैश लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, पति को भनक तक नहीं लगी

शादी के 16 दिन बाद ससुराल से ₹2.5 लाख के गहने और कैश लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, पति को भनक तक नहीं लगी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 16, 2026 07:06 pm IST,  Updated : May 16, 2026 08:31 pm IST

तड़के तीन बजे दूल्हे की नींद खुली तो पत्नी गायब थी। उसने कमरे में जाकर देखा तो बक्सा खुला हुआ था। आरोपी दुल्हन अपने साथ 2.5 लाख रुपये के गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

bride- India TV Hindi
मुजफ्फरपुर से भागी लुटेरी दुल्हन Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दुल्हन ससुराल से 2.5 लाख रुपये के गहने और कैश लेकर फरार हो गई। खास बात यह है कि वह रात में पति के साथ ही सोई थी, लेकिन जब वह गायब हुई तो पति को इसकी भनक तक नहीं लगी। शादी के 16 दिन बाद महिला ससुराल से ₹2.5 लाख के जेवरात और कैश लेकर फरार हुई। हैरान करने वाली बात है कि पति को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद पति ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चौंकाने वाली घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना अंतर्गत लोमा गांव में सामने आई है। बीते 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र से ब्याह कर आई दुल्हन महज 16 दिनों के भीतर अपने ससुराल को चूना लगाकर गायब हो गई।

तड़के 3 बजे खुली नींद तो उड़ गए होश

पीड़ित पति धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जब उसकी नींद खुली तो पत्नी बिस्तर से गायब थी। कमरे में जाकर देखा तो मुख्य बक्सा खुला पड़ा था। खोजबीन करने पर पता चला कि घर में रखे सोने और चांदी के जेवरात के साथ ₹73,000 नकद गायब थे। लुटेरी दुल्हन कुल ₹2.5 लाख की संपत्ति लेकर रात के अंधेरे में ही फरार हो गई। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं मिला, तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

जांच कर रही पुलिस

गायघाट थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। यह घटना मुजफ्फरपुर में चर्चा का विषय बन गई है। लोग बिना पूरी छानबीन के शादी तय करने को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद ही सामान लेकर भाग जाती है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार के प्रभारी मंत्रियों के जिलों की सूची जारी, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 4 महिलाएं, 10 डिब्बे गुजरने तक सांस रोके बैठी रहीं; वायरल हुआ डरावना वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।