1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 4 महिलाएं, 10 डिब्बे गुजरने तक सांस रोके बैठी रहीं; वायरल हुआ डरावना वीडियो

चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 4 महिलाएं, 10 डिब्बे गुजरने तक सांस रोके बैठी रहीं; वायरल हुआ डरावना वीडियो

 Published : May 15, 2026 08:09 pm IST,  Updated : May 15, 2026 08:09 pm IST

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन अचानक चल पड़ी। राहत की बात ये रही कि सभी की जान बच गई।

4 महिलाओं के बगल से...- India TV Hindi
4 महिलाओं के बगल से गुजरी ट्रेन। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के समस्तीपुर में पटोरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच 4 लोग फंस गए। करीब 10 डिब्बे गुजरने तक चारों लोग पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच दुबक कर बैठे रहे। राहत की बात ये रही कि सभी की जान बच गई, हालांकि 3 महिलाएं घायल हो गईं।

वीडियो में देखें कैसे बचाई जान

घटना उस वक्त हुई जब 9 लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इनमें 5 लोग सुरक्षित निकल गए, लेकिन 3 महिलाएं और एक बच्ची पीछे रह गईं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन अचानक चल पड़ी। जान बचाने के लिए चारों लोग पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच बैठ गए। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

घायलों की हुई पहचान-

घायल महिलाओं की पहचान ममता देवी, जयमाला देवी और सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। सभी रोसड़ा की रहने वाली हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

शादी से समारोह से लौट रही थी महिलाएं

पीड़िता के अनुसार वो लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन खुल गई और ये हादसा हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक ममता देवी और सोनाली कुमारी को कई जगह चोटें आई हैं, जबकि जयमाला देवी के हाथ और पैर में गंभीर जख्म हैं। उनका सिटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है।

फिलहाल सभी घायल महिलाओं का इलाज जारी है। रेलवे लाइन पार करने में जरा सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है, ये घटना उसकी बड़ी चेतावनी है।

(रिपोर्ट- सुनील कुमार)

यह भी पढ़ें-

600 किलो चांदी की ईंटों से लदी वैन पलटी, 2 की मौत; मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

मनाली से दिल्ली जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 15 यात्री घायल, एक की बाजू कटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।