1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गर्लफ्रेंड को सड़क पर चलती बाइक से घसीटा, भीड़ के पिटाई के डर से कहा 'पति-पत्नी है', लेकिन VIDEO ने खोल दी पोल

गर्लफ्रेंड को सड़क पर चलती बाइक से घसीटा, भीड़ के पिटाई के डर से कहा 'पति-पत्नी है', लेकिन VIDEO ने खोल दी पोल

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 27, 2026 10:32 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 10:32 pm IST

नालंदा के राजगीर में युवती को बाइक से घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। आरोपी और युवती दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोपी चार से पांच दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।

सड़क पर घिसटती रही...- India TV Hindi
सड़क पर घिसटती रही युवती। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के नालंदा से एक ऐसी सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। प्यार, वादा और फिर उस वादे से मुकरने की एक ऐसी दास्तां, जिसका अंत बेहद खौफनाक रहा। राजगीर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा। कसूर सिर्फ इतना था कि 5 साल से साथ रही युवती अपने हक के लिए शादी की बात कह रही थी।

चीखती रही युवती, प्रेमी का दिल नहीं पसीजा

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक युवक बाइक रफ्तार में दौड़ रहा है और एक युवती बाइक पकड़े हुए जमीन पर घिसटती जा रही है। करीब 100 मीटर तक युवती चीखती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन बेदर्द प्रेमी का दिल नहीं पसीजा।

आरोपी युवक
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी युवक

सरकार पद पर तैनात है आरोपी

आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में सरकारी पद (अमीन) पर तैनात है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच दिन पहले जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने शादी का दबाव बनाया। बस यही बात 'साहब' को नागवार गुजरी। बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय बाइक भगा दी और युवती को सड़क पर घसीटता रहा, लेकिन बाइक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गई।  

बचने के लिए युवती को बताया अपनी 'पत्नी'

गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ा और आरोपी गिर पड़ा। इसके बाद दोनों के बीत नोकझोंक हुई और भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पकड़े जाने पर शातिर प्रेमी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 'घरेलू झगड़ा' और युवती को अपनी 'पत्नी' तक बता डाला। 

देखें वीडियो-

पुलिस ने क्या कहा?

राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी सरकारी पद पर तैनात है। युवती ने अब नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

(रिपोर्ट- शिव कुमार)

यह भी पढ़ें-

थार नहर में गिरी या डुबोई गई? ग्रेटर नोएडा में रीना की मौत पर सवाल; भाई बोला- 15 दिन से था तलाक का दबाव

ठाणे में गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या, शव सड़ाने के लिए 24 घंटे के लिए पानी में रखा, हुई फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।