1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नालंदा में महिला का सरेआम चीरहरण, बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा; तमाशबीन बने रहे ग्रामीण

नालंदा में महिला का सरेआम चीरहरण, बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा; तमाशबीन बने रहे ग्रामीण

 Published : Apr 01, 2026 10:26 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 10:53 am IST

बिहार के नालंदा में एक महिला के साथ भीड़ ने सरेआम छेड़छाड़ और मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में कुछ लोग महिला के साथ छेड़छाड़ करते और उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में...- India TV Hindi
पुलिस ने इस मामले में अभी तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के नालंदा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 26 मार्च को नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम चीरहरण की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि पूरे गांव के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में कुछ लोग महिला के साथ छेड़छाड़ करते और उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोगों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसका समर्थन करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया।

पीड़िता ने क्या बताया?

वहीं, इस मामले में पीड़िता ने साफ तौर पर कहा है कि वह शाम में दुकान गई थी अपने मोबाइल में सिम कार्ड को ब्लॉक करवाने, तभी कुछ लोगों ने उसे गलत समझ लिया और जिस दुकान में गई थी उसका गेट बंद कर दिया। दुकानदार के साथ मारपीट कर की गई, जिसके बाद पीड़िता जैसे तैसे करके खिड़की से निकली इसके बाद मनचलों ने उसे पकड़ लिया उसके साथ मारपीट की। उसके साथ गलत व्यवहार किया उसका दुपट्टा कमर में बांध कर सरेआम गांव में जलील किया।

पीड़िता का यह भी कहना है कि अगर हम गलत है तो वह हमारे पति समझेंगे ना कि ग्रामीण। यानी गांव में ही लोगों ने कानून को हाथ में लेकर खुद ही ‘सजा’ देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला की अस्मत लूटने से बच गई। इस मामले में अभी तक 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन जिस तरह से उसके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया, उसने समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी-

  • अशोक यादव, पिता- पचु यादव उर्फ पुन यादव
  • मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम पिता- हरिहर महतो, दोनों ग्राम अजयपुर, थाना नूरसराय, जिला नालंदा।

घटना का वीडियो आया सामने-

मंत्री ने इस घटना पर क्या कहा?

इस घटना के सामने आने के बाद पटना से लेकर नालंदा तक सियासत भी तेज हो गई है। मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि “यह मामला दोस्ती, प्रेम प्रसंग या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, यह जांच का विषय है। अगर पीड़िता के साथ गलत हुआ है तो कानून अपना काम करेगा। इस पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है, यह सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जा रहा है।” वहीं इस मामले पर अभी तक पुलिस ने किसी तरह का बयान जारी नहीं किया है, लेकिन प्रेस रिलीज जारी करते हुए घटना के संबंध में FIR दर्ज करते हुए दो की गिरफ्तारी की बात लिखी है।

(रिपोर्ट- शिव कुमार)

यह भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड से मिलने रात में पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, बिजली के खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

महिला मित्र ने रचा मौत का खेल, पति और भांजे संग मिलकर की शख्स की हत्या; मारने से पहले खिलाया खाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।