1. Hindi News
  2. बिहार
  3. संकल्प पत्र में NDA ने किया 'पंचामृत गारंटी' का ऐलान, गठबंधन के लिए करेगा अमृत का काम

संकल्प पत्र में NDA ने किया 'पंचामृत गारंटी' का ऐलान, गठबंधन के लिए करेगा अमृत का काम

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 31, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 01:19 pm IST

एनडीए ने बिहार चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। अपने संकल्प पत्र में एनडीए ने पंचामृत गारंटी की भी बात कही है। आइये जानते हैं कि पंचामृत गारंटी क्या है।

एनडीए ने किया पंचामृत गारंटी का ऐलान। - India TV Hindi
एनडीए ने किया पंचामृत गारंटी का ऐलान। Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों का आगाज होने के साथ ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। यहां लगातार चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। इस बीच एनडीए ने आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में जनता से 25 बड़े संकल्प किए हैं। इन संकल्पों को एनडीए की जीत के बाद पूरा किया जाएगा। एनडीए की ओर से अलग-अलग पॉइंट्स में अपने संकल्पों को समझाया गया है। ऐसे में एनडीए के 25 संकल्पों वाले संकल्प पत्र के जारी होने के बाद बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है। 

क्या है पंचामृत गारंटी

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में बिहार के गरीब वर्ग पर भी ध्यान दिया है। एनडीए ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए पंचामृत गारंटी की घोषणा की है। एनडीए ने पंचामृत गारंटी के तहत पांच गारंटियां दी हैं, जो सिर्फ गरीबों के लिए लागू की जाएंगी। जिन पांच गारंटियों की एनडीए बात कर रही हैं उसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, 50 लाख पक्के मकान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। देखने वाली बात ये होगी कि बिहार चुनाव के दौरान एनडीए का संकल्प पत्र वोटरों को कितना लुभा पाता है।   

क्या है पंचामृत गारंटी।
Image Source : INDIA TVक्या है पंचामृत गारंटी।

बिहार में चुनाव का आगाज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।

यह भी पढ़ें-

NDA के घोषणा पत्र में बड़ी-बड़ी बातें, यहां 25 पॉइंट में आसानी से समझें

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन घोषणापत्र Vs एनडीए मेनिफेस्टो, जानें किसने क्या-क्या वादे किए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।