1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. गैस कटर से ATM काट कर करीब 20 लाख रुपये की चोरी, CCTV के काटे तार

गैस कटर से ATM काट कर करीब 20 लाख रुपये की चोरी, CCTV के काटे तार

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2018 08:26 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 08:26 pm IST

बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने सोमवार देर रात गैस कटर से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक ATM को काटकर 20 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : ANI

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने सोमवार देर रात गैस कटर से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक ATM को काटकर 20 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजवंश सिंह ने बताया कि मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत मीरजान हाट मुहल्ला स्थित SBI के एक ATM को गैस कटर से काट कर 20 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए गए। 

उन्होंने कहा कि ATM को गैस कटर से काटने के दौरान कुछ नोट भी कट गए जो ATM में बिखरे पाए गए। सिंह ने कहा कि SBI के ATM को काट कर राशि निकालने के बाद अपराधियों ने हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित बैंक आफ इंडिया के भी एक ATM को काटने का प्रयास किया लेकिन वे उस ATM से राशि नहीं निकाल पाए।

राजवंश ने बताया कि दोनों ATM रात में खुले हुए थे पर वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने ATM में प्रवेश करने के साथ ही दोनों जगह CCTV के तार काट दिए थे पर दोनों स्थानों पर CCTV का हार्ड डिस्क सुरक्षित है और इससे अपराधियों के एटीएम में प्रवेश करने का फुटेज प्राप्त कर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार