बिहार के पटना और समस्तीपुर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा रेल यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन कर आया है। गुरुवार सुबह से समस्तीपुर-मुजफ्फर रेल खंड पर आशा कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते ट्रेनें जहां की तहां थमी पड़ी है।
Related Stories
दूसरी ओर रेल यात्रियों ने पटना के निकट फतुहा स्टेशन पर भी रेल चक्का जाम कर दिया और ट्रेन पर बैनर लगाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कार्यकर्ताओ ने जयनगर इंटरसिटी और मोकामा दानापुर पैसेंजर ट्रेन को रोक कर अप डाउन लाइन बाधित कर दिया है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं का पिछले 1 महीनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन उनकी मांगो को अब तक बिहार सरकार गंभीरता से नहीं लिया है। जिसके विरोध में आज रेल जाम कर दिया है। जिसके कारण कई प्रमुख ट्रेन रुकी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार संपर्कक्रांति, काठ गोदाम एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेन जहां की तहां रुकी हैं।