1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. मुजफ्फरपुर: जुए में बेटे को हार गया बाप, गांव में हुआ बवाल

मुजफ्फरपुर: जुए में बेटे को हार गया बाप, गांव में हुआ बवाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2018 09:18 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 12:01 am IST

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुरकी पुरानी घरारी गांव में जुए को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

मुजफ्फरपुर के मीनापुर...- India TV Hindi
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुरकी पुरानी घरारी गांव में जुए को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुरकी पुरानी घरारी गांव में जुए को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यहां जुआ खेल रहे एक शख्स ने अपने बेटे को ही दांव पर लगा दिया। बेटे को दांव पर लगाने वाले को जुए में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद जीतने वाले ने हारने वाले से उसका बेटा मांगा। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। 

 
बता दें कि इस इलाके में जगह-जगह जुआ का खेल हमेशा से चर्चा में रहा है। रविवार को भी यहां आए दिन की तरह जुआ खेला जा रहा था। खेल के दौरान दो जुआरियों के पैसे खत्म हो गए। लेकिन, दोनों ने हार नहीं मानी। एक ने अपने बेटे को दांव पर लगा दिया तो दूसरे ने खुद को ही दांव पर लगाया था। लेकिन, बेटे को दांव पर लगाने वाला शख्स हार गया।
 
जब जीतने वाले ने हारने वाले से उसके बेटे की डिमांड की तो वो मुकर गया। और, दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। इसके बारे में सरपंच रामरती देवी, उपसरपंच अरुण कुमार चौधरी और सरपंच पति ओम कुमार साह ने बताया कि घटना सही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार