1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. सीवान में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

सीवान में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2019 08:38 am IST,  Updated : Feb 17, 2019 08:38 am IST

सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और पिकअप में जबरदस्त आमने सामने की टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए।

Ambulance- India TV Hindi
Ambulance

पटना: सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और पिकअप में जबरदस्त आमने सामने की टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 4 परीक्षार्थी भी बताए जा रहे हैं जबकि अन्य छोटे बच्चे की मौत की भी खबर है। ये हादसा देर रात लगभग 12:15 बजे का बताया जा रहा है।

सीवान के गोरिया कोठी थाना इलाके के हरपुर गांव से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लोग पतेजी गांव गए थे। लेकिन, रास्ते में ही सराय ओपी थाना क्षेत्र में मृतकों के पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टाऊन थाना और सराय ओपी की पुलिस ने मौके पर पहुंच राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया था।

दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इतने लोगों के मरने और घायल होने से सदर अस्पताल में भी अफरातफरी मच गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन, बताया जा रहा है कि करीब 3 लोगों की हालत नाजुक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार