प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान पंडालों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग पर जल्द ही काबू भी पा लिया गया। आग ने कुंभ सेक्टर-15 में स्थित नाथ संप्रदाय के गोरखनाथ धाम में लगे पंडाल को अपनी चपेट में लिया था।
Related Stories
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडाल के लोगों ने मीडिया को बाहर ही रोक लिया था। इस घटना में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि कुंभ में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि इन घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है जो कि राहत की बात है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह गोरखपुर में स्थित नाथ संप्रदाय के सबसे बड़े केंद्र गोरखनाथ धाम के महंत भी हैं।