1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राजभवन में नीतीश सरकार का शपथग्रहण समारोह संपन्न, नीतीश कुमार 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

राजभवन में नीतीश सरकार का शपथग्रहण समारोह संपन्न, नीतीश कुमार 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Updated : Nov 26, 2020 10:50 pm IST

नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।बिहार राजभवन में इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अलावा तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ले ली है।

पटना। नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बिहार राजभवन में इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अलावा तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। इन दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाने की खबरे पहले से ही चल रही थी। इसके अलावा विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल ने भी शपथ ले ली है।

 

Bihar Oath Ceremony 2020 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 5:21 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    रामसूरत राय ने ली मंत्री पद की शपथ। मुजफ्फरपुर के औराई सीट से बीजेपी विधायक। रामसूरत राय 45 हजार वोट से भी ज्यादा अंतर से जीत कर आए है। वह यादव समाज के बड़े नेता माने जाते है।  

  • 5:15 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    रामप्रीत पासवान ने ली मंत्रीपद की शपथ। वह बीजेपी के कोटे से मंत्री बने है। राजनगर से 3 बार विधायक बने है। वह दलित समाज से आते है। इनकी पासवान समुदाय में अच्छी पकड़ है। 

  • 5:13 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्रीपदी की शपथ। यह राजपुत समाज से आते है। आरा से चौथी बार बीजेपी विधायक बने। 2012 और 2015 में विधानसभा स्पीकर डिप्टी स्पीकर रह चुके है। 

  • 5:10 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    बीजेपी के मंगल पांडे ने मंत्रीपद की शपथ ली। वह पहले भी नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। पार्टी में उनकी अहम भूमिका शुरु से ही रही है।

  • 5:07 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    VIP पार्टी के मुकेश साहनी ने ली मंत्रीपद की शपथ। वीआईपी ने चुनाव में 4 सीटें जीती है। वह पहले  महागठबंधन से चुनाव लड़ने वाले थे लेकिन सीट बटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद वह एनडीए में शामिल हो गए। हालांकि वह अपनी सीट से चुनाव हर गए है लेकिन उनकी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

  • 5:05 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    जीतन राम मांझी के बेटे संतोश मांझी ने ली मंत्रीपद की शपथ। इस चुनाव में हम पार्टी ने 4 सीटें जीती है। 

  • 5:03 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने पर बधाई दी। सुशील मोदी ने लिखा, ''श्री नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। श्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा।''

  • 5:01 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    फुलपरास विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

  • 4:55 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    अशोक चौधरी ने ली मंत्रीपद की शपथ। वह नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते है। 5वीं बार विधानसभा जीतकर आए है। 

  • 4:52 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    जेदयू विजेंद्र यादव ने ली मंत्रीपद की शपथ। वह जेपी आंदोलन से राजनीति में आए। बिहार में बिजली सुधार में बड़ी भूमिका निभाई। 

  • 4:49 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

  • 4:47 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    बेतिया से बीजेपी विधायक रेणु देवी ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

  • 4:44 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।