1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'नीतीश अब उस लायक भी नहीं रहे कि सीएम भी बन सकें, उनका गुडविल ही नहीं बचा है', गिरिराज सिंह ने कसा तंज

'नीतीश अब उस लायक भी नहीं रहे कि सीएम भी बन सकें, उनका गुडविल ही नहीं बचा है', गिरिराज सिंह ने कसा तंज

 Published : Dec 06, 2023 01:09 pm IST,  Updated : Dec 06, 2023 01:16 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे उस लायक भी नहीं हैं कि सीएम बन सकें। उनका गुडविल नहीं बचा है।

Giriraj singh- India TV Hindi
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री Image Source : ANI

नई  दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। संसद भवन के बाहर मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनना तो बड़ी दूर की बात है। नीतीश कुमार तो अब सीएम के लायक भी नहीं रह गए। 

उनका अब गुडविल ही नहीं बचा

संसद के शीतकाली सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब पत्रकारों ने विपक्षी गठबंधन इंडिया और नीतीश कुमार को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नीतीश कुमार अब उस लायक भी नहीं रहें कि वह मुख्यमंत्री भी बन सकें क्योंकि उन्होंने जो बिहार विधानसभा और परिषद में कहा इससे वह मुख्यमंत्री भी रहने लायक नहीं हैं तो प्रधानमंत्री बनना तो बहुत बड़ी बात है। उनका अब गुडविल ही नहीं बचा है।"

जनसंख्या नियंत्रण पर किया था

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इस पर काफी हंगामा हुआ था । हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी। लेकिन यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नीतीश ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से तू-तड़ाक वाले लहजे में बात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।