1. Hindi News
  2. बिहार
  3. अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार, जानें नियुक्ति पत्र बांटते-बांटते ऐसा क्या हो गया

अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार, जानें नियुक्ति पत्र बांटते-बांटते ऐसा क्या हो गया

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 21, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 04:04 pm IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए। बता दें कि पूरा मामला पटना के बापू सभागार में नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रमाण पत्र बांटने के दौरान का है।

अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार।- India TV Hindi
अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार। Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश कुमार काम कराने के लिए अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए हों। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को पटना के बापू सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे थे। इस दौरान वहीं पर बैठे डीजीपी और मुख्य सचिव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ा और उनसे कहा कि और अधिक नियुक्तियां करा दीजिए।

डीजीपी और मुख्य सचिव के सामने जोड़ा हाथ

दरअसल, आज सोमवार को पटना के गांधी मैदान में 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। वहीं नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते दिखे। अधिकारियों के सामने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव के सामने हाथ जोड़ा। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए। बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर नीतीश कुमार अधिकारियों के हाथ जोड़ चुके हैं।

पुलिस अवर निरीक्षकों को वितरित किया प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों- मधु कश्यप, गौतम कुमार, शोभा रानी, लाडली कुमारी, शिवेश कुमार झा, कोमल कुमारी, रीना कुमारी तथा रौशनी कुमारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। बता दें कि 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों में 442 महिलाएं चयनित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- 

प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी

महाराष्ट्र: फडणवीस की उद्धव ठाकरे से हुई थी गुपचुप मुलाकात, MVA में होगा खेला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।