बिहार में क्या एक बार फिर महागठबंधन की सरकार गिरने वाली है। क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदलकर बीजेपी के साथ जाने वाले हैं। इन पर अटकलों का बाजार गर्म है। पटना से लेकर दिल्ली तक मीटिंग का दौर जारी है। बिहार बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी समेत कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं और पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, पटना में जेडीयू के सीनियर नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ बैठक की है। उधर, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल नहीं हो रहे हैं।
- Hindi News
- बिहार
- Bihar Highlights: पटना में मांझी से मिले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, चिराग पासवान बोले- घटनाक्रम पर हमारी नजर
Bihar Highlights: पटना में मांझी से मिले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, चिराग पासवान बोले- घटनाक्रम पर हमारी नजर
पटना से लेकर दिल्ली तक मीटिंग का दौर जारी है। बीजेपी आलाकमान ने बिहार के पार्टी नेताओं को दिल्ली बुला लिया है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील मोदी शामिल हैं।
Bihar Politics Highlights
-
11:46 PM (IST) Jan 25, 2024
चिराग पासवान ने कहा घटनाक्रम पर हमारी नजर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार देर रात को कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नजर बिहार की राजनीतिक घटनाओं पर है। बिहार के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हुई है। चाहे कुछ भी हो, मैं विश्वास है कि यह राज्य के लाभ के लिए होगा।
-
10:50 PM (IST) Jan 25, 2024
मांझी से मिले नित्यानंद राय
उधर, जीतन राम मांझी से बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने पटना में मुलाकात की है। ये मुलाकात आधे घंटे तक चली।
-
10:49 PM (IST) Jan 25, 2024
बिहार बीजेपी नेताओं की अमित शाह के साथ मीटिंग खत्म
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। सुशील मोदी, सम्राट चौधरी और रेणु देवी गृह मंत्री अमित शाह के घर से निकल गए। जेपी नड्डा, विनोद तावड़े अब भी अमित शाह के घर पर मैजूद हैं। मीटिंग के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मीटिंग लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर थी।
-
10:41 PM (IST) Jan 25, 2024
अमित शाह के घर से सुशील मोदी निकले
बिहार में सियासी अटकलों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद सुशील मोदी ने देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह रात 10 बजे के बाद अमित शाह के घर से बाहर निकले।
-
9:40 PM (IST) Jan 25, 2024
जेपी नड्डा और बिहार बीजेपी नेताओं की अमित शाह के साथ बैठक
बिहार में सियासी अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता रेनू देवी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिहार बीजेपी के नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक चल रही है।
-
9:21 PM (IST) Jan 25, 2024
लालू यादव ने स्पीकर से बात की
बिहार में सियासी अटकलों के बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से फोन पर बात की है। लालू और स्पीकर के बीच किस संबंध में बात हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
-
9:18 PM (IST) Jan 25, 2024
चिराग पासवान ने कहा अगले कुछ घंटे अहम
वहीं, चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के लिए अगले कुछ घंटे अहम हैं। मुझे उम्मीद है बीजेपी बिहार के हित में कोई फैसला लेगी।
-
9:17 PM (IST) Jan 25, 2024
नीतीश कुमार और जेपी नड्डा ने अपना दौरा रद्द किया
नीतीश कुमार ने तीन फरवरी को अपना झारखंड दौरा रद्द कर दिया है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को केरल नहीं जाएगा। उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।
-
9:06 PM (IST) Jan 25, 2024
बिहार बीजेपी नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक
बिहार बीजेपी के नेताओं की प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर मीटिंग हुई। बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सीनियर नेता रेणु देवी, भीखु भाई दालसानिया और बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी शामिल थे। अब बिहार बीजेपी के नेता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर जाएंगे।
-
8:59 PM (IST) Jan 25, 2024
सम्राट चौधरी और रेणु देवी अमित शाह के घर पहुंचे
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
-
8:07 PM (IST) Jan 25, 2024
केसी त्यागी ने लगाया अटकलों पर विराम
बिहार में सियासी अटकलों के बीच जेडीयू नेता केसी त्यागी ने गुरुवार शाम को कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में नहीं आएंगे। पत्रकारों ने जब केसी त्यागी से पूछा कि क्या नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाएंगे तो केसी त्यागी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
-
7:13 PM (IST) Jan 25, 2024
दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी
बिहार में सियासी अटकलों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सीनियर नेता रेणु देवी दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि ये नेता पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं।
-
6:58 PM (IST) Jan 25, 2024
नीतीश कुमार पर संजय राउत का बड़ा बयान
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं। वे इंडिया गठबंधन के साथ हैं। नीतीश कुमार हमारे साथ ही रहेंगे।
-
6:45 PM (IST) Jan 25, 2024
राजनीतिक हालात पर विजय कुमार चौधरी का बयान
बिहार के राजनीतिक हालात पर राज्य के वित्त मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं कल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बिहारशरीफ जा रहा हूं। सरकार में सब कुछ ठीक है, इसलिए जा रहा हूं।
-
6:36 PM (IST) Jan 25, 2024
नीतीश कुमार के बयान पर केसी त्यागी ने दी सफाई
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में दरार की अटकलों के बीच, जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने गुरुवार को कहा कि वंशवाद की राजनीति के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी का उद्देश्य लालू प्रसाद की सहयोगी राजद को निशाना बनाना नहीं था। जब त्यागी से कहा गया कि इस टिप्पणी से मीडिया का एक वर्ग यह कहने लगा है कि नीतीश कुमार ने परोक्ष रूप से राजद पर निशाना साधा है, तो उन्होंने जोर देकर कहा, नहीं।
-
6:19 PM (IST) Jan 25, 2024
विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ हो सकते हैं
सूत्रों का कहना है कि बिहार विधानसभा भंग होने के बाद विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं। जेडीयू-बीजेपी मिलकर ये चुनाव लड़ सकती है। हालांकि आधिकारिक बयान किसी तरफ से अभी तक नहीं दिया गया है।
-
6:14 PM (IST) Jan 25, 2024
अमित शाह से आज मुलाकात कर सकते हैं सम्राट चौधरी
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े को भी चंडीगढ़ से दिल्ली बुला लिया गया है। वे दिल्ली पहुंच चुके हैं।
-
6:10 PM (IST) Jan 25, 2024
विधानसभा भंग कर सकते हैं नीतीश कुमार
सूत्रों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार जल्द ही विधानसभा भंग कर सकते हैं। वे पीएम मोदी की 4 फरवरी को बेतिया में होने वाली रैली में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कल रात पीएम मोदी ने जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक की। तीन घंटे चली मीटिंग में नीतीश कुमार पर फैसला हुआ।
-
6:05 PM (IST) Jan 25, 2024
आरजेडी ने भी बुलाई बैठक
बिहार में सियासी हलचल के बीच आरजेडी ने भी अपने सीनियर नेताओं की मीटिंग बुलाई है। राबड़ी देवी के आवास पर नेता पहुंचने लगे हैं।
-
5:50 PM (IST) Jan 25, 2024
नीतीश कुमार से मिले जेडीयू के सीनियर नेता
जेडीयू नेता ललन सिंह, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी और संजय झा ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की है।
-
5:39 PM (IST) Jan 25, 2024
नीतीश कुमार पर बोले गिरिराज सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार के वंशवादी राजनीति के बयान और रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 6-5 का खेल चल रहा है, दोनों हार्ड बार्गेनर है.जैसे ही नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर वंशवाद की राजनीति पर तंज कसा, रोहिणी आचार्य ने इस संबंध में ट्वीट किया, जल्द ही ट्वीट डिलीट कर दिया गया 'क्योंकि नीतीश कुमार टाइट हो गए'। नीतीश कुमार ने बीजेपी की ओर इशारा करके लालू यादव को डरा दिया। वह लगे रहे एक गाना गा रहे हैं (कि वह फिर से बीजेपी के साथ एकजुट होंगे, लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी के दरवाजे उनके लिए करीब हैं।
-
5:27 PM (IST) Jan 25, 2024
बिहार बीजेपी के नेता और जेडीयू नेता केसी त्यागी दिल्ली रवाना
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दिल्ली जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी आलाकमान ने बिहार बीजेपी के नेताओं को मिलने के लिए बुलाया है। वहीं, जेडीयू नेता केसी त्यागी भी दिल्ली जा रहे हैं। जिस फ्लाइट में सम्राट चौधरी हैं उसी फ्लाइट में केसी त्यागी भी बैठे हैं।
-
5:19 PM (IST) Jan 25, 2024
गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर साधा निशाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को अभी भारत रत्न से सम्मानित किया तो इस पर नीतीश कुमार ने पीएम को धन्यवाद दिया। लेकिन उन्होंने परिवारवाद पर प्रहार किया। पीएम मोदी तो शुरू से परिवारवाद पर बोल रहे हैं। नीतीश कुमार तो परिवारवादियों के साथ हैं चाहे लालू यादव के साथ सरकार हो , चाहे राहुल गांधी के साथ सरकार हो। जहां तक उनका(नीतीश कुमार) बीजेपी में आने का सवाल है तो मुझे तो दूर-दूर तक ऐसा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि नीतीश बाबू कुर्सी छोड़ नहीं सकते और लालू यादव अपने बेटे को नहीं छोड़ सकते। ये दोनों कुर्सी से जुड़े हुए हैं.