1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार के मुस्लिम MLC को आ रहे धमकी भरे फोन, BJP-RSS से दूर रहने को कहा

नीतीश कुमार के मुस्लिम MLC को आ रहे धमकी भरे फोन, BJP-RSS से दूर रहने को कहा

 Written By: IANS
 Published : Dec 07, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 01:27 pm IST

राज किशोर सिंह ने कहा, "हमने तीनों नंबरों को निगरानी में रखा है। ये भारतीय नंबर हैं और ऐसा लगता है कि वे स्थानीय हैं। हालांकि, फोन करने वाले ने खुद को अंडरवल्र्ड डॉन छोटा शकील बताया है।"

Nitish Kumar's Muslim MLC getting threatening call asked to stay away from BJP-RSS । नीतीश कुमार के - India TV Hindi
नीतीश कुमार के मुस्लिम MLC को आ रहे धमकी भरे फोन, BJP-RSS से दूर रहने को कहा Image Source : IANS

पटना. बिहार की सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एमएलसी गुलाम रसूल बलयावी ने पटना के कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें अंडरवल्र्ड से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कानून और व्यवस्था के डीएसपी राज किशोर सिंह ने कहा कि रविवार को बलियावी को 3 अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आए और कॉल करने वाले ने खुद को छोटा शकील बताया।

राज किशोर सिंह ने कहा, "हमने तीनों नंबरों को निगरानी में रखा है। ये भारतीय नंबर हैं और ऐसा लगता है कि वे स्थानीय हैं। हालांकि, फोन करने वाले ने खुद को अंडरवल्र्ड डॉन छोटा शकील बताया है।"

पुलिस अधिकारी ने फोन पर हुई की बातचीत का विवरण साझा करने से मना किया है। सूत्रों ने कहा कि फोन करने वाले ने बालयावी को भाजपा और आरएसएस से दूर रहने को कहा। बलियावी बिहार में जद (यू) के मुस्लिम चेहरों में से एक हैं। चूंकि जद (यू) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी है, लिहाजा भाजपा के कई नेताओं और आरएसएस से भी उसके करीबी संबंध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।