1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CM नीतीश और सम्राट चौधरी अब एक ही छत के नीचे, मुख्य सचिवालय में शिफ्ट हुआ गृह मंत्री का कार्यालय

CM नीतीश और सम्राट चौधरी अब एक ही छत के नीचे, मुख्य सचिवालय में शिफ्ट हुआ गृह मंत्री का कार्यालय

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 15, 2026 07:58 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 08:05 pm IST

आज महाशिवरात्रि के मौके पर सम्राट चौधरी ने अपने नए कार्यालय में कामकाज की शुरुआत की। इससे पहले बिहार का गृह विभाग सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय से संचालित होता था।

सम्राट चौधरी का कार्यालय शिफ्ट किया गया।- India TV Hindi
सम्राट चौधरी का कार्यालय शिफ्ट किया गया। Image Source : REPORTER

बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कार्यालय अब मुख्य सचिवालय में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यालय भी इसी जगह है। इससे पहले गृह विभाग सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय से संचालित होता था। 

आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने नए कार्यालय से कामकाज की शुरुआत की। उन्होंने गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सम्राट चौधरी का नया कार्यालय
Image Source : REPORTER INPUTसम्राट चौधरी का नया कार्यालय

अपराधी रोज बिहार छोड़ भाग रहे हैं: सम्राट चौधरी

इससे पहले, सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून का राज कायम है और अपराधी रोजाना प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। आरजेडी के नेताओं ने आरोप लगाया था कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं, जिसके जवाब में चौधरी ने यह बयान दिया। उन्होंने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "बिहार में 'सुशासन' और कानून का राज है। अपराधी रोजाना राज्य से भाग रहे हैं। यहां लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।" 

चौधरी ने विपक्षी दलों से कहा कि वे अपनी चिंताओं को "उचित" मंचों पर उठाएं और आश्वासन दिया कि सरकार उनका समाधान करेगी। उन्होंने कहा, "विपक्ष को सदन के बाहर बोलने के बजाय सदन के भीतर मुद्दे उठाने चाहिए। सरकार सदन के पटल पर उनके सवालों का जवाब देगी।"

बजट सत्र के दौरान विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाया था कि राज्य में खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। राबड़ी ने कहा था, "बिहार में हर दिन अपराध हो रहे हैं, खासकर महिलाओं के खिलाफ। सरकार उन्हें रोकने में सक्षम नहीं है।" विधान परिषद में राजद के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सवाल किया, "फिर 'राम राज' और 'जंगल राज' में क्या फर्क रह गया है?"

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर तेज प्रताप यादव ने कर बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा?

बाबा बागेश्वर ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कब बनेंगे दूल्हा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।