1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार ने लंदन के साइंस म्यूजियम का किया दौरा, कहा-इसी तर्ज पर बनाएंगे पटना साइंस सिटी

नीतीश कुमार ने लंदन के साइंस म्यूजियम का किया दौरा, कहा-इसी तर्ज पर बनाएंगे पटना साइंस सिटी

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 08, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 08:51 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं जहां उन्होेंने साइंस म्यूजियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लंदन के साइंस म्यूजियम के तर्ज पर ही पटना की साइंस सिटी बनाई जाएगी।

Nitish kumar, London- India TV Hindi
लंदन साइंस म्यूजियम में नीतीश कुमार Image Source : INDIA TV

Nitish Kumar London Visit :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं जहां उन्होंने आज साइंस म्यूजियम लंदन का दौरा किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने इस म्यूजियम की विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा क  पटना में बन रहे साइंस सिटी को लंदन साइंस म्यूजियम के अनुरुप ही बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।

मुख्यमंत्री के साथ बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत कुमार भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।