Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव 2025: वोटिंग के लिए कितनी देर दबाएं EVM का बटन, मतदान के समय इन बातों का रखें ध्यान?

बिहार चुनाव 2025: वोटिंग के लिए कितनी देर दबाएं EVM का बटन, मतदान के समय इन बातों का रखें ध्यान?

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Nov 05, 2025 10:10 pm IST, Updated : Nov 05, 2025 10:12 pm IST

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान अब से कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए जाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जान लें कि ईवीएम के बटन को कितनी देर दबाना है, आईडी कार्ड क्या यूज करना है....

बिहार चुनाव से जुड़ी खात बातें- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE बिहार चुनाव से जुड़ी खात बातें

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, गुरुवार को होगा और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर मतदान होगा। अगर आप भी वोट डालने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे तलाशें, ईवीएम में वोट कैसे डालें, ईवीएम का बटन कितनी देर दबाएं और वोट डालने के बाद कैसे पता लगाएं कि वोट सही तरीके से दर्ज हो चुका है। हालांकि चुनाव आयोग ने सभी जरूरी जानकारी और निर्देश शेयर कर दिए हैं। लेकिन मतदान के दौरान आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी बातें...

  1. वोट डालने से पहले ये जरूर जान लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।

     

  2. इसके लिए बिहार चुनाव की ऑफिशियल ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर चेक करें।
     
  3. एंड्रॉयड मोबाइल में ऐप के जरिए Voter Helpline App डाउनलोड करें।
     
  4. अब अपना नाम और पता डालकर चेक करें।
     
  5. मतदान केंद्र पर सभी पार्टियों के कैंप में मतदाताओं की पूरी लिस्ट होती है, वहां भी चेक कर सकते हैं।
     
  6. अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं, बस आपका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए
     
  7.  पहचान पत्र के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र का फोटो आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, फोटो पेंशन कार्ड, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर स्मार्ट कार्ड और सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य से जारी पहचान पत्र, इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र लेकर जाएं।

अब जान लें ईवीएम के बारे में

जब आप वोटिंग करने जाएंगे तो सबसे पहले आपका पहचान पत्र चेक किया जाएगा। अब आपको ईवीएम में वोटिंग करनी है, इसके लिए आपको  जिसपर उम्मीदवारों के नाम और उनके चुनाव चिन्ह के सामने नीले बटन होते हैं। किसी उम्मीदवार को वोट देने के लिए आपको बस उस बटन को दबाना है। जैसे ही आप बटन दबाते हैं, उस उम्मीदवार के नाम के सामने लाल रंग का छोटी बत्ती जलती है और लंबी बीप की आवाज आती है। यानी आपको वोट दर्ज कर लिया गया है।इस बटन को देर तक नहीं दबाना है, क्योंकि चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि सिर्फ बटन दबाने से ही आपका वोट दर्ज हो जाता है। ये भी जान लें कि ईवीएम में एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा 4 वोट डाले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में BJP को लगा तगड़ा झटका, MLA ललन पासवान ने थामा RJD का लालटेन

बिहार चुनाव 2025: वोटिंग से पहले RJD को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता सुरेश मेहता NDA में शामिल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement