1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेगूसराय में पार्किंग विवाद पर चली गोलियां, बीच बचाव करने वाले की मौत, बाप-बेटे घायल

बेगूसराय में पार्किंग विवाद पर चली गोलियां, बीच बचाव करने वाले की मौत, बाप-बेटे घायल

 Published : Aug 20, 2023 09:16 am IST,  Updated : Aug 20, 2023 09:16 am IST

बिहार के बेगूसराय में पिकअप वाहन घर के बाहर लगाने को लेकर गोलियां चल गईं। पार्किंग विवाद में दबंगों ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं जिनमें से एक की मौत ही गई। मरने वाले की पहचान विकास यादव के तौर पर हुई है जो दिल्ली में रहता था।

Begusarai firing- India TV Hindi
बेगूसराय में पार्किंग को लेकर फायरिंग Image Source : VIDEO GRAB

बिहार के बेगूसराय में मामूली से विवाद पर कल रात गोलियां चल गईं। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी जिनमें से एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर ये सारा विवाद हुआ था। इस दौरान दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें गोली लगने से एक युवक की जान चली गई। इसके अलावा पिता और पुत्र को गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।‌ ये घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है। 

पिकअप वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद

बताया जाता है कि संजीव यादव अपना पिकअप वाहन घर के पास सड़क किनारे लग रहा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला अंकेश यादव, रूपेश यादव अपने भाइयों के साथ पहुंचा और गाड़ी लगाने से मना करने लगा। गाड़ी लगाने से मना करने के दौरान दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी जो कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। इसके बाद आरोप है कि अंकुश यादव ने अपने भाइयों के साथ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में संजीव यादव, उसके पिता बैजू यादव गोली लगने से घायल हो गए, जबकि संजीव यादव का चचेरा भाई विकास यादव की गोली लगने से मौत हो गई। 

घायल पिता और पुत्र अस्पताल में भर्ती
जैसे ही लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया। वहीं विकास कुमार का शव भी सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक विकास यादव की उम्र 32 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

दिल्ली में रहता था विकास, बीच बचाव में गई जान
मृतक विकास यादव के परिजनों ने बताया कि विकास दिल्ली में रहता था। रविवार को उसे देवघर के लिए निकलना था, इसलिए शुक्रवार को वह दिल्ली से घर लौटा था। लेकिन शनिवार की देर शाम बैजू यादव और संजीव यादव को बदमाश पीट रहे थे। दोनों पिटता देख विकास बीच बचाव करने की नियत से वहां गया कि तभी बदमाशों ने विकास को भी गोली मार दी। गोली लगते ही विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

(रिपोर्ट- संतोष, बेगूसराय)

ये भी पढ़ें-

"लाल किले से मोदी का ये आखिरी भाषण था, अगला प्रधानमंत्री INDIA गठबंधन से होगा," प्रियंका चतुर्वेदी ने बोला हमला 

मोहसिन रजा बोले- जिस दिन हमारा समाज शिक्षित हो जाएगा उस दिन वह कहेगा कि मैं हिंदू हूं
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।