1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Swayam Prakash
 Published : Mar 20, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 04:03 pm IST

लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) का आज कांग्रेस में विलय हो गया है। दिल्ली में जन अधिकारी पार्टी के चीफ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

pappu-yadav- India TV Hindi
दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) का आज कांग्रेस में विलय हो गया है। बिहार में अब इंडी अलायंस को एक नया मेंबर मिल गया है। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। दिल्ली में जन अधिकारी पार्टी के चीफ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन पहले से ही कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं और अब पप्पू यादव की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि कल ही पप्पू यादव ने राबड़ी देवी के घर पर लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही उनकी पार्टी के विलय की चर्चा तेज हो गई थी।

पूर्णिया सीट से कांग्रेस देगी टिकट

कांग्रेस में विलय के बाद इंडी अलायंस की तरफ से पप्पू यादव को पूर्णिया सीट से लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। कुछ ही दिन पहले पप्पू यादव ने रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से टिकट देगी तो वो अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर देंगे। बता दें कि पप्पू यादव ने 2015 में जन अधिकारी पार्टी बनाई थी और इसके बाद वह 2019 में लोकसभा चुनाव लड़े और हार गए। माना जा रहा है कि पूर्णिया सीट पर  पप्पू यादव के उतरने से MY फैक्टर मजबूत होगा। क्योंकि यहां की कुल आबादी में 60% हिंदू हैं और 40% मुस्लिम हैं। लिहाजा पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव कांग्रेस के लिए बड़ा दांव साबित हो सकते हैं।

'इस देश का दिल राहुल गांधी ने जीता'

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी लगातार तीन चुनाव लड़ चुकी है। बिहार में ये पार्टी के संघर्ष की पार्टी है। हमारी पार्टी न्याय, सेवा की पार्टी रही है। पप्पू यादव ने कहा कि इस देश का दिल राहुल गांधी ने जीता है। तानाशाह के खिलाफ कोई लड़ रहा है तो वह राहुल गांधी लड़ रहे हैं। ना हम कभी लालू जी के दिल से निकले ना ही हमने कभी लालू जी को दिल से निकाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।