Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: बिहार में लुटेरों ने तो विधायक की पत्नी को भी नहीं बख्शा, दिन दहाड़े गले से खींच लिया सोने का चेन

VIDEO: बिहार में लुटेरों ने तो विधायक की पत्नी को भी नहीं बख्शा, दिन दहाड़े गले से खींच लिया सोने का चेन

Reported By : Nitish Chandra Written By : Shailendra Tiwari Published : Aug 29, 2024 02:43 pm IST, Updated : Aug 29, 2024 02:45 pm IST

बिहार में गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। पटना में आज विधायक पत्नी भी इसका शिकार बन गईं। बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम विधायक की पत्नी के गले से सोने का चेन खींच लिया।

विधायक सुदाय यादव की पत्नी रिंकी यादव- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB विधायक सुदाय यादव की पत्नी रिंकी यादव

बिहार में बदमाशों को किसी खौफ नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना में दिन-दहाड़े RJD के विधायक की पत्नी को निशाना बना लिया। विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी यादव सुबह पटना के पॉश इलाके अटल पथ पर मॉर्निंग वॉक कर रहीं थी कि इसी दौरान बाइक पर दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन को छीन लिया। इस मामले में विधायक की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के फूले हाथ-पांव

रिंकी यादव ने सचिवालय थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी दौरान उन्होंने घटना की जानकारी दी। रिंकी यादव ने कहा कि मैं सुबह अटल पथ पर टहल रही थी। इसी दौरान न जाने कहां से 2 बदमाश बाइक से आए आए और गले में से सोने की चेन छपट कर भाग गए। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके गले पर खरोंच भी आई है। विधायक की पत्नी से लूट की घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। 

आगे रिंकी यादव ने कहा कि चेन की कीमत करीबन 70 से 80 हजार के बीच में होगी। पटना सुरक्षित तो है लेकिन बाहर में ये सब आवारा बच्चे रहते हैं तो क्या ही कर सकते हैं। विधायक की पत्नी रोजाना मॉर्निंग वॉक करने जाती है, ऐसे में आज भी वह रोजना की तरह टहलने के लिए निकली थीं।

पुलिस ने कही ये बात

मामले में पुलिस ने कहा कि बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। विधायक की पत्नी ने शिकायत दी है इस पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना आज सुबह 7 बजे की है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है। 

ये भी पढ़ें:

Video: पूजा के दौरान दीवार गिरी, 40 लोग दबे, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement