1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव ने फिर दौड़ाई सड़क पर साइकिल, बताया-इस खुशी की वजह से कर रहे ऐसा, देखें VIDEO

तेज प्रताप यादव ने फिर दौड़ाई सड़क पर साइकिल, बताया-इस खुशी की वजह से कर रहे ऐसा, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 28, 2023 06:40 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 06:40 pm IST

बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर साइकिल लेकर सड़क पर निकले हैं। तेज प्रताप ने बताया, 'मैं अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) की वापसी से खुश हूं।'

Tej Pratap Yadav - India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : FILE

पटना: बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि तेज प्रताप साइकिल लेकर सड़क पर निकले हों, लेकिन इस बार जो वजह है, वह खास है। तेज प्रताप ने बताया, 'मैं अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) की वापसी से खुश हूं। इसलिए मैं साइकिल की सवारी कर रहा हूं और पर्यावरण को बचा रहा हूं।'

हालही में वाराणसी में हुए वाकये से चर्चा में आए थे तेज प्रताप

इससे पहले तेज प्रताप उस समय चर्चा में आए थे, जब वाराणसी में उनके साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था। तेज प्रताप की गैर मौजूदरी में शुक्रवार रात 1 बजे उनका सामान बिना जानकारी के रिसेप्शन पर रख दिया गया था। उस दौरान तेज प्रताप अपने दोस्तों के साथ अस्सी घाट घूमने गए थे। जब होटल लौटे तो देखा कि सामान बाहर पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने सिगरा पुलिस को होटल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के आने के बाद होटल मैनेजमेंट तेज प्रताप को मनाने में जुट गया, लेकिन वह पुलिस को शिकायत पत्र सौंप वहां से चले गए थे।

ये भी पढ़ें: 

नोएडा: तालिबानी स्टाइल में हथियारों और थार के साथ VIDEO बनाने में नपे युवा, 25 हजार से ज्यादा का चालान, आप भी देखें

ड्रैगन को लगी मिर्ची! राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय बैठक में चीन के रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, लेकिन बाकी समकक्षों से गर्मजोशी से मिले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।