1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: तालिबानी स्टाइल में हथियारों और थार के साथ VIDEO बनाने में नपे युवा, 25 हजार से ज्यादा का चालान, आप भी देखें

नोएडा: तालिबानी स्टाइल में हथियारों और थार के साथ VIDEO बनाने में नपे युवा, 25 हजार से ज्यादा का चालान, आप भी देखें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 28, 2023 05:11 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 05:20 pm IST

वीडियो में करीब एक दर्जन युवा थार कार से सड़क पर स्टंट करते हुए देखे जा रहे हैं। युवकों के हाथ में हथियार हैं और वह हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं।

Noida News - India TV Hindi
हथियारों और थार के साथ VIDEO वायरल Image Source : VIDEO SCREENGRAB

नोएडा: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का शौक युवाओं में बढ़ता जा रहा है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि रील बनाने के चक्कर में लोग कानून का पालन नहीं करते और सरेआम नियमों को तोड़ते हैं। ऐसा करने पर कई बार दूसरों की जान को भी खतरा होता है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां तालिबानी स्टाइल में कुछ युवाओं का हथियारों के साथ स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। 

इस वीडियो में करीब एक दर्जन युवा थार कार से सड़क पर स्टंट करते हुए देखे जा रहे हैं। युवकों के हाथ में हथियार हैं और वह हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि ये हथियार असली हैं या नकली, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस के लगातार मना करने के बावजूद लोग इस तरह की रील्स बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं, क्योंकि इससे खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरा पहुंचता है। 

पुलिस ने की ये कार्रवाई 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने इस गाड़ी का 25,500 रुपए का ई-चालान किया है। गाड़ी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी की जाएगी। ये जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल ने दी है। (नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

ड्रैगन को लगी मिर्ची! राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय बैठक में चीन के रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, लेकिन बाकी समकक्षों से गर्मजोशी से मिले

मनीष सिसोदिया की फिर टूटी उम्मीद, कोर्ट ने फिर ख़ारिज कर दी जमानत याचिका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत