1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दहेज नहीं मिलने पर बहू की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने जेसीबी से खोदकर निकाला शव- देखें VIDEO

दहेज नहीं मिलने पर बहू की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने जेसीबी से खोदकर निकाला शव- देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 25, 2024 10:59 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 11:05 am IST

पटना में दहेज के लिए ससुराल वालों ने अपनी बहू की हत्या कर बालू में दफन कर दिया। पुलिस ने दफन की गई डेड बॉडी को बाहर निकाल लिया है। ससुराल वाले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने सोनी कुमारी के शव को बाहर निकाला।- India TV Hindi
पुलिस ने सोनी कुमारी के शव को बाहर निकाला।

बिहार की राजधानी पटना में दहेज के लिए ससुराल वालों ने अपनी बहू की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसकी लाश को जमीन में दफना दिया। दरअसल, पटना के बिहटा के श्रीरामपुर निवासी रमेश राय की बेटी सोनी कुमारी का विवाह दो साल पहले पूर्व बिहटा गांव के ही रहने वाले धीरज कुमार के साथ हुआ था। सोनी के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे। सोनी कुमारी की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सोनी के पति धीरज कुमार और उसके ससुर-सास शादी के बाद से ही 10 लाख रुपये नगद और एक कट्ठा जमीन की मांग कर रहे थे। 

भूखे-प्यासे रखकर मारपीट करते थे

सोनी की मां ने बताया कि पैसा और जमीन नहीं देने के कारण सोनी कुमारी को ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे। इस बीच, कई दिनों तक उसे भूखे-प्यासे रखकर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार सोनी कुमारी ने इसकी शिकायत अपने परिवार के लोगों से की। शिकायत मिलने के बाद इस मामले को लेकर सोनी के परिवार वाले और उसके ससुराल वाले के बीच कई बार पंचायत भी हुई। इस बीच, 23 अप्रैल को सोनी के परिजनों को जानकारी मिली कि सोनी की हत्या के बाद उसके शव को बालू घाट में छिपा दिया गया है। 

पुलिस ने बालू घाट से शव किया बरामद

इसके बाद सोनी के परिजनों ने बिहटा थाने में उसकी हत्या का मामला दर्ज कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए 24 अप्रैल को सोनी कुमारी का शव बालू घाट से बरामद कर लिया। घटना के संबंध में दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि जेसीबी मशीन से मृतका के शव को बालू में दफन कर दिया गया था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। (रिपोर्ट- बिटू कुमार)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।