1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. इंडिया गेट के पास वारदात, आइसक्रीम वेंडर की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इंडिया गेट के पास वारदात, आइसक्रीम वेंडर की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 25, 2024 09:16 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 09:21 am IST

इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम की है। आइसक्रीम के पैसे को लेकर आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ था।

इंडिया गेट के पास हत्या की वारदात- India TV Hindi
इंडिया गेट के पास हत्या की वारदात Image Source : ANI

दिल्ली के इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात की जानकारी पुलिस को बुधवार देर शाम 8:30 बजे मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के हमदर्द नगर का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रभाकर आइसक्रीम बेच रहा था, तभी एक शख्स उसके पास आया और आइसक्रीम के रुपये देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद शख्स आइसक्रीम वेंडर को चाकू मारकर फरार हो गया। 

सीसीटीवी से हाथ लगा हत्या से जुड़ा सुराग

पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए, ताकि उसकी पहचान की जा सके। वारदात के बाद पुलिस की 12 टीमें मामले की जांच में जुटी। आस-पास के सीसीटीवी से पुलिस के हाथ हत्या से जुड़ा सुराग लग गया था। 

आइसक्रीम के पैसे को लेकर हुआ झगड़ा

वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया था, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक पर झगड़े की वजह से चाकू से हमला किया गया। दोनों के बीच आइसक्रीम के पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर तीन घाव थे, जिनमें से एक बहुत गहरा था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित के बैग से हमने कुछ पैसे और एक घड़ी भी बरामद की है।"

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।