1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: मीठापुर सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के कारण सड़क धंसी, 2 गाड़ियां फंसी, ट्रैफिक रुका

पटना: मीठापुर सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के कारण सड़क धंसी, 2 गाड़ियां फंसी, ट्रैफिक रुका

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 04, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 01:02 pm IST

भारी बारिश के चलते मीठापुर सब्जी मंडी के पास की सड़क भारी बारिश के बीच अचानक धंस गई। इस दौरान दो गाड़ियां फंस गईं। इस सड़क पर फिलहाल यातायात को रोक दिया गया है।

patna, road caved- India TV Hindi
पटना में सड़क धंसी Image Source : REPORTER INPUT

पटना: पटना में मानसून बीतने के बाद भी बारिश का कहर जारी है। इस बीच भारी बारिश के चलते मीठापुर सब्जी मंडी के पास की सड़क भारी बारिश के बीच अचानक धंस गई। इस दौरान दो गाड़ियां फंस गईं। इस सड़क पर फिलहाल यातायात को रोक दिया गया है। इस बीच पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सड़क धंसने वाली जगह पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

शनिवार को हुई भारी बारिश ने शहर के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। मीठापुर  मीठापुर सब्जी मंडी में सड़क तेज बारिश की वजह से धंस गई। इस दौरान इस सड़क से गुजर रही दो गाड़ियां फंस गई और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले इस सड़ का निर्माण हो हुआ था।

patna, road
Image Source : REPORTER INPUTभारी बारिश से सड़क धंसी

शनिवार को शहर में मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश के चलते सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिस वजह से डामर रोड धंस गया। रोड पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। यह घटना शनिवार सुबह हुई है। सड़क धंसने के दौरान उस पर गुजर रहे दो पिकअप वाहन उसमें पलट गए। बाद में उनके अंदर से सामान खाली कर गाड़ियों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

वहीं भारी बारिश से शहर के निचले हिस्सों में भी जल जमाव हो गया जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  बायपास से सटा आबादी का इलाका एक बार फिर जलमग्न हो गया। गली-मोहल्लों में पानी भरने से आम जनता परेशान है। बुडको और नगर निगम के कर्मचारी सुबह से जल निकासी के काम में जुटे हुए हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों के लिए क्यूआरटी एक्टिव कर दी गई है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।