1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. बिहार: औरंगाबाद में स्‍कूल बस और ट्रक के बीच टक्‍कर, एक बच्‍चे की मौत, 20 छात्र घायल

बिहार: औरंगाबाद में स्‍कूल बस और ट्रक के बीच टक्‍कर, एक बच्‍चे की मौत, 20 छात्र घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2018 07:33 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 07:35 am IST

बिहार के औरंगाबाद में सोमवार रात दर्दनाक हादसा घट गया। यहां एक एजुकेशनल ट्रिप से लौट रही स्‍कूल बस और ट्रक के बीच भीषण टक्‍कर हो गई।

Accident - India TV Hindi
Accident 

बिहार के औरंगाबाद में सोमवार रात दर्दनाक हादसा घट गया। यहां एक एजुकेशनल ट्रिप से लौट रही स्‍कूल बस और ट्रक के बीच भीषण टक्‍कर हो गई। इस हादसे में एक बच्‍चे की मौत हो गई, वहीं 20 अन्‍य बच्‍चे घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के बरुन थानान्‍तर्गत यह हादसा कल रात हुआ।

औरंगाबाद के सब डिवीजनल ऑफिसर (एसडीओ) प्रदीप कुमार के मुताबिक स्‍कूल की बस राजगीर से एक एजुकेशनल ट्रिप से लौट रही थी। इस हादसे में एक बच्‍चे की मौत हो गई है। वहीं घायल बच्‍चों को अस्‍तपाल में भर्ती कराकर उन्‍हें प्राथमिक चिकित्‍सा दी जा रही है। वहीं एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल है, उसे जमुई रेफर कर दिया गया है। डॉक्‍टरों की एक पूरी टीम सभी बच्‍चों का इलाज कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार