1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भीषण गर्मी के चलते इस राजधानी में बदली 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग, अगले 3 दिन के लिए नोट कर लें समय

भीषण गर्मी के चलते इस राजधानी में बदली 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग, अगले 3 दिन के लिए नोट कर लें समय

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 26, 2026 09:48 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 09:53 pm IST

Bihar Heatwave School Order: पटना में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। ये फैसला पटना DM ने बढ़ती गर्मी के चलते लिया है। जान लें कि स्कूल अगले तीन दिन कितने बजे तक खुलेगा।

Patna school timing change heatwave- India TV Hindi
बढ़ती गर्मी की वजह से स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

Patna School Timing Change Heatwave: बिहार के पटना में लगातार बढ़ रही भयानक गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने ऑर्डर जारी करते हुए कहा कि 27 से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में क्लास 8 तक की पढ़ाई सुबह 11:30 बजे तक ही होगी। यह ऑर्डर, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लागू होगा।

बच्चों को धूप से बचाने के लिए उठाया कदम

पटना जिला प्रशासन ने यह स्टेप बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अफसरों के अनुसार, दोपहर के वक्त तापमान खतरनाक लेवल तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। स्कूलों को ऐसे में निर्देश दे दिया गया है कि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को नए वक्त के अनुसार पुनर्निर्धारित कर लें, ताकि बच्चों को गर्म हवाओं और तेज धूप से बचाया जा सके।

सुबह साढ़े 11 बजे के बाद नहीं खुलेंगे स्कूल

डीएम की तरफ से जारी यह ऑर्डर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत लागू किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान 11:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की एजुकेशनल या अन्य गतिविधियां आयोजित नहीं होंगी। ऑर्डर का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अफसरों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

देश के कई हिस्सा में भीषण गर्मी का प्रकोप

गौरतलब है कि बिहार सहित भारत के कई भागों में इस वक्त भयानक गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। IMD ने भी आने वाले दिनों में Temperature में और बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में पटना जिला प्रशासन का यह निर्णय अभिभावकों और स्टूडेंट्स के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

गर्मी में अभिभावक रखें ये सावधानियां

साथ ही, पटना प्रशासन ने स्टूडेंट्स के अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे बच्चों का खास ध्यान रखें, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। दोपहर के वक्त घर से बाहर निकल जाने देने से बचाएं, ताकि गर्मी के कारण होने वाली किसी भी इमरजेंसी स्थिति से बचा जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।