1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत, हादसे में 3 अन्य घायल

पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत, हादसे में 3 अन्य घायल

 Published : Aug 06, 2026 11:41 am IST,  Updated : Aug 06, 2026 11:41 am IST

पटना में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रक और ओटो की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में एक मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल हुए 3 लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

पटना सड़क हादसे में मां बेटी की मौत- India TV Hindi
पटना सड़क हादसे में मां बेटी की मौत Image Source : INDIA TV

बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार मां और बेटी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ट्रक और ऑटो की टक्कर में मां-बेटी की मौत

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरा एक ऑटो पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऑटो में सवार 3 अन्य हुए जख्मी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पचरुखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटना सदर-2 के एसडीपीओ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने ट्रक और ऑटो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस घटना की सूचना जैसी ही मृतिका मां बेटी के परिजनों को मिली, वो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है। 

आपको बता दें अक्सर तेज रफ्तार ट्रक से सड़क हादसों की खबरें आती रहती है। भारी वाहन होने के कारण ट्रक की स्पीड को अचानक से कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई बार लंबी दूरी पर चलने वाले ट्रक चालक नींद में ऐसे हादसे कर बैठते हैं। 

इनपुट: बिट्टू कुमार (पटना)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।