1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत

पटना में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत

 Published : Nov 08, 2022 08:47 am IST,  Updated : Nov 08, 2022 08:47 am IST

बिहार: पटना के कंकरबाग थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर कथित रूप से एक 20 साल के यवक को बेरहमी से पीट-पीटक हत्या कर दी गई।

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या- India TV Hindi
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या Image Source : ANI

Patna: बिहार के पटना से प्रेम-प्रसंग के मामले में एक युवक की कथित रुप से हत्या का मामला सामने आया है। पटना में प्रेम प्रसंग को लेकर कथित रूप से लड़की के घरवालों ने एक 20 साल के यवक को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौत हो गई। यह मामला पटना के कंकरबाग थाना क्षेत्र का है। कंकरबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार ने बताया कि युवक के साथ मारपीट कल हुई थी, जिसके बाद वह घर आकर सो गया था। 

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के मुताबिक यवक जब सुबह उठा तब उसने एक व्यक्ति का नाम बताया जिसने उसके साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान युवक की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसके परिजन इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग को लेकर कपल की किलिंग

हाल में बिहार के बेगूसराय जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका को कथित रूप से मार दिया गया था। बेगूसराय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरौनी-कटिहार रेलखंड रेलवे ट्रैक पर लाखो पुलिस चौकी क्षेत्र के राजा डूंमरी गाँव के श्यामदेव पासवान के शादीशुदा बेटे नुनूबाबू पासवान और नाबालिग लड़की के शव एक साथ मिले। नुनूबाबू पासवान के परिजनों ने आरोप लगाया था कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते लड़के के घरवालों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक नुनूबाबू पासवान लड़की के घर पर ड्राइवर की जॉब करता था। 

प्रेम प्रसंग में माता बनी कुमाता, बेटे की हत्या की: यूपी

हाल में उत्तर प्रदेस के बिजनौर में पुलिस ने प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर अपने छह महीने के बच्‍चे की हत्‍या का मामला सामने आया था। पुलिस ने बच्चे की हत्या कर उसका शव नाले में फेंकने आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने नाले से बच्चे का शव बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अफशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था। 

पुलिस अधिकारी सिंह के मुताबिक अफशां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी को पाने और उसके सामने खुद को कुंवारी दिखाने के लिए उसने अपने ही बेटे अरहान को मारकर शव नाले मे फेंक दिया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।