1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत, यात्रियों को क्या होगा फायदा?

पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत, यात्रियों को क्या होगा फायदा?

 Published : May 29, 2025 10:03 pm IST,  Updated : May 29, 2025 10:08 pm IST

करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल बेहद खास है। यह टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। पीएम मोदी ने आज इसका उद्घाटन किया।

pm modi- India TV Hindi
पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन Image Source : X

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नया यात्री टर्मिनल भवन 1,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। पांच जून से यह टर्मिनल यात्रियों के आवागमन के लिए खुल जाएगा। आइए जानते हैं कि पटना एयरपोर्ट के इस नए टर्मिनल भवन की क्या खासियत है और इससे यात्रियों को क्या फायदा होगा।

नए टर्मिनल भवन की क्या है खासियत?

  1. करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल बेहद खास है। यह टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
  2. एयरपोर्ट टर्मिनल का क्षेत्रफल 12 हजार वर्गफीट से बढ़कर अब 65 हजार वर्गफीट हो गया है। 
  3. मल्टीलेवल पार्किंग में 750 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। ट्रैवलर और कनेक्टिंग ब्रिज के जरिए यात्री टर्मिनल में आना-जाना पांच जून से शुरू हो जाएगा।
  4. यात्रियों के लिए विशालकाय वेटिंग एरिया, लाउंज सहित सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं इस एयरपोर्ट के आकर्षण का केंद्र है।
  5. पहले यात्रियों को लंबी कतार में लगना पड़ता था लेकिन अब उनकी सुविधा के लिए 64 चेक इन काउंटर बनाए गए हैं।
  6. नए टर्मिनल भवन के लिए चार गेट बनाए गए हैं। पहले फ्लोर से विमान पर सवाल होने के लिए गेट का निर्माण किया गया है।इसमें 15 लिफ्ट और चार स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं। 
  7. पहले एयरपोर्ट तक यात्रियों को बस के जरिए विमान तक पहुंचाया या वापस टर्मिनल तक लाया जाता था। लेकिन अब कुल पांच एयरोब्रिज बनाए गए हैं। एयरोब्रिज के जरिए यात्री फर्स्ट फ्लोर से सीधे विमान में बैठ सकेंगे।

यात्रियों को क्या फायदा होगा?

  1. पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस एयरपोर्ट पर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 
  2. पटना एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या अब बढ़ जाएगी। इस एयरपोर्ट से उड़ानों की क्षमता फिलहाल 34 है जो बढ़कर 75 हो जाएगी। वहीं यात्रियों की क्षमता 25 लाख से बढ़कर एक करोड़ हो जाएगी। 
  3. एयरपोर्ट परिसर से मल्टी लेवल पार्किंग में जाने के लिए 150 मीटर का ट्रैवलेटर लगाया गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
  4. टर्मिनल भवन की उपरी मंजिल पर डिपार्चर हॉल में 64 चेकइन काउंटर हैं जहां से पैसेंजर अपने बोर्डिंग पास ले सकेंगे। 64 चेकइन काउंटर होने से भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
  5. नए टर्मिनल भवन में कुल चार लगेज (कन्वियर)बेल्ट लगाए गए हैं जिससे यात्रियों को अपने सामान को प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार नहीं पड़ेगा। 
  6. ग्राउंड फ्लोर पर अराइवर हॉल है। इस हॉल के कुळ 8 दरवाजे हैं। इससे भीड़भाड़ होने पर भी यात्रियों को परेशानी होगी। 

बिहटा एयरपोर्ट पर बनेगा सिविल एन्क्लेव, जानें इसकी खासियत

बता दें कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही पीएम मोदी ने बिहटा एयरपोर्ट पर एक नए असैन्य परिसर(सिविल एन्क्लेव) की आधारशिला रखी। इसका विकास 1,410 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पटना हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल भवन और बिहटा में प्रस्तावित असैन्य परिसर बढ़ते घरेलू यात्रियों की जरूरतें पूरी करेंगे और राज्य से संपर्क को मजबूत करेंगे, जिससे पर्यटन, व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। बिहटा में प्रस्तावित टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 68,000 वर्ग मीटर होगा। यह व्यस्त समय में 3,000 यात्रियों और सालाना 50 लाख यात्रियों को सर्विस मुहैया कराएगा। इस टर्मिनल भवन में ‘इन्सुलेटेड’ छत प्रणाली, एलईडी प्रकाश व्यवस्था और ‘ग्लेजिंग’ होगी जो आरामदायक तापमान बनाए रखने में सक्षम होंगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।