1. Hindi News
  2. बिहार
  3. LIVE: बिहार की 8 MLC सीटों पर आज नतीजे का दिन, वोटों की गिनती जारी; अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह पर सबकी निगाहें
  Live Now

LIVE: बिहार की 8 MLC सीटों पर आज नतीजे का दिन, वोटों की गिनती जारी; अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह पर सबकी निगाहें

 Written By: Khushbu Rawal
 Updated : Oct 27, 2026 08:37 am IST

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन नतीजों से सिर्फ उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला नहीं होगा, बल्कि JDU के भीतर नेतृत्व, वर्चस्व और गुटबाजी को लेकर चल रही चर्चाओं को भी नई दिशा मिल सकती है।

bihar mlc election result- India TV Hindi
बिहार एमएलसी चुनाव रिजल्ट। Image Source : INDIA TV

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर आज नतीजे का दिन है। MLC चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक MLC सीट पर आज रिजल्ट आएंगे। वहीं पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के शिक्षक MLC सीट पर भी आज गिनती हो रही है। इस बार मुकाबला सिर्फ NDA वर्सेस महागठबंधन तक सीमित नहीं दिख रहा है। जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। वहीं, RJD और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में हैं। कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक, पटना स्नातक और पटना शिक्षक पर तो आरजेडी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट की

दूसरी ओर कुछ सीटों पर NDA गठबंधन के भीतर से ही अलग सुर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट की है, इस सीट पर जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने जनसुराज के प्रत्याशी  डॉ. अनुज सिंह के लिए जमकर प्रचार किया जिसके बाद एक्शन में आई पार्टी ने अनंत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Live updates :Bihar MLC Election Results LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    काउंटिंग सेंटर पहुंचे अनुज सिंह, व्यवस्था देख कर भड़के

    पटना स्नातक MLC सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह मतगणना केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। अनुज सिंह ने कहा कि मतगणना केंद्र पर साफ-सफाई की पूरी कमी है। साथ ही यह भी दावा किया कि काउंटिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्हें वीडियोग्राफी पर भरोसा नहीं है।

     

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    शिक्षक का रिजल्ट पहले, स्नातक का देर से

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सुबह 9 बजे से चुनावी रुझान मिलने शुरू होंगे। शिक्षक निर्वाचन सीट का रिजल्ट पहले आएगा, जबकि स्नातक सीट का रिजल्ट देर से आएगा। स्नातक में शिक्षक से ज्यादा वोटर्स हैं।

  • 8:01 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    8 MLC सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना हो रही है। मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब सभी की नजर चुनाव परिणाम पर टिकी है।

     

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नीरज कुमार और अनुज सिंह के मुकाबले पर खास नजर

    बिहार विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर नतीजे आने हैं, उनमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी की स्नातक सीटें शामिल हैं। वहीं, पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण की शिक्षक सीटों पर भी नतीजे आने हैं। पटना स्नातक सीट पर JDU के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार और जन सुराज समर्थित अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर खास नजर है। अनुज सिंह को मोकामा के विधायक अनंत सिंह का समर्थन मिला था।  

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

    बिहार में MLC की 8 सीटों पर आज काउंटिंग होगी। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे सामने आएंगे। कुल 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें स्नातक कोटे के 90 और शिक्षक कोटे के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।

  • 7:45 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे पर धारा 144 लागू

    बिहार में मतगणना केंद्रों पर CCTV कैमरे और भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे पर धारा 144 लगाई गई है। जिन 8 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं उसमें 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की है और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें हैं। 

     

  • 7:41 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    MLC का चुनाव कैसे होता है?

    इस चुनाव में वही वोट डालते हैं जिनका नाम स्नातक या शिक्षक मतदाता सूची में है। ग्रेजुएट सीट के लिए कम से कम 3 साल पहले ग्रेजुएट होना जरूरी है। शिक्षक सीट के लिए माध्यमिक स्तर या उससे ऊपर के स्कूल में कम से कम तीन साल पढ़ाने का अनुभव चाहिए। वोटर बैलेट पर उम्मीदवारों के आगे 1, 2, 3 लिखकर अपनी पसंद का क्रम बताता है।

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अनंत सिंह ने खुलकर मोर्चा खोला

    पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह ने खुलकर मोर्चा खोला है और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार का समर्थन किया है। आखिरकार चुनाव के बीच पार्टी ने अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी

    बिहार में 8 सीटों के लिए एमएलसी चुनाव 23 अक्टूबर को हुआ था और आज 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से काउंटिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।