1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुंगेर में ASI की हत्या के बाद एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को लगी गोली

मुंगेर में ASI की हत्या के बाद एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को लगी गोली

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 15, 2025 12:08 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 12:27 pm IST

बिहार के मूंगेर से बड़ी खबर आ रही है। यहां ASI संतोष कुमार के हमलावर का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी को लगी गोली।- India TV Hindi
एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी को लगी गोली। Image Source : INDIA TV

मुंगेर: बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर आ रही है। यहां ASI संतोष कुमार के हमलावर का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है। बता दें कि मुंगेर में एक झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला किया था। धारदार हथियार से किए गए हमले में मुफस्सिल थाना के ASI संतोष सिंह घायल हो गए थे। बाद में पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल हुआ है।

भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी

मुंगेर के एसपी इमरान मसूद ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम का अचानक एक्सीडेंट हो गया। रास्ते में बकरी आ जाने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। इस दौरान थाना अध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। इसी दौरान गिरफ्तार अपराधी गुड्डू यादव जो कि उसी वाहन में था, उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनी और भागने का प्रयास किया। उसने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होली के दिन एएसआई पर हुआ हमला

दरअसल, यहां मुंगेर में होली के मौके पर हंगामा और मारपीट कर रहे युवकों को समझाने के लिए पुलिस की टीम गई हुई थी। इसी दौरान उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया और उनका सिर फोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी भी बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ASI संतोष रोहतास के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें- 

शिवसेना जिलाध्यक्ष की हत्या मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में कई फ्लैटों में पकड़ी गईं थाईलैंड की 10 महिलाएं, केस दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।