1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, "9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे, किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे"

बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, "9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे, किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 07, 2025 11:29 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 11:42 pm IST

प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी जनसुराज किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।

Prashant Kishor- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : ANI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "जन सुराज ने हमेशा कहा है कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रहे हैं। हम 243 सीटों पर लड़ेंगे और अगर जनता हमें आशीर्वाद देती है, तो हम बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। हम 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। एक बात तय है कि 14 नवंबर को NDA की सरकार जा रही है।"

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार में 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर  को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें 38 सीटें एससी के लिए 2 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा। 

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दिया था ये बयान 

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था, "बिहार के लोगों की 'राजनीतिक बंधुआ मजदूरी' के खत्म होने की तारीखों का ऐलान हुआ है। जन सुराज NDA और महागठबंधन दोनों का वोट काटेगा और 28 प्रतिशत लोग जिन्होंने पिछले चुनाव में इन दोनों को वोट नहीं दिया, वे लोग इस बार जन सुराज को वोट देंगे।"

प्रशांत किशोर ने कहा था कि उन्हें 'वोटकटवा पार्टी' बताया गया है, लेकिन इसे वह अपने लिए 'मेडल' मानते हैं। उन्होंने चुनौती दी, "हमलोग दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि वो साफ हो जाएंगे।"

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला था और कहा था कि इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन उनका किया गया 'अंतिम उद्घाटन' था। हमने पहले भी कहा है कि वो अगली बार मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।