1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर: राजौरी में आतंकियों और SOG टीम के बीच गोलीबारी, पुलिस-सेना और CRPF की टीम मौके पर पहुंचीं

जम्मू कश्मीर: राजौरी में आतंकियों और SOG टीम के बीच गोलीबारी, पुलिस-सेना और CRPF की टीम मौके पर पहुंचीं

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 07, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 11:09 pm IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और एसओजी की टीम के बीच गोलीबारी हुई है। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Rajouri- India TV Hindi
राजौरी में आतंकियों और एसओजी की टीम के बीच गोलीबारी Image Source : PTI

राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और एसओजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। राजौरी के कंडी पुलिस स्टेशन के बीरंथूब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी टीम के बीच गोलीबारी हुई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है, उसके बावजूद आतंकी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबलों के द्वारा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

उधमपुर में भी हुई थी आतंकियों के साथ मुठभेड़ 

सितंबर में जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बार फिर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। 

उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें जवान शहीद हो गया था। 

गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अलर्टनेस बढ़ा दी थी और सख्ती से आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों की इस अलर्टनेस से आतंकी और उनके आका चिढ़े हुए हैं, इसीलिए आतंकी लगातार दहशत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से आतंकियों के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं होते हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया था। इस वजह से भी आतंकी डरे हुए हैं और छिपकर भारत में तबाही मचाने की कोशिशें कर रहे हैं। आतंकियों को भारत का ये पैगाम पहुंच चुका है कि अब आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।