1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, अब इस्तीफा दें", मंत्री अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

"200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, अब इस्तीफा दें", मंत्री अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 29, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 03:12 pm IST

अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि इन्होंने कैमरे पर कहा था कि अगर उनके पास एक कट्ठा भी जमीन हुई तो वह जन सुराज की गुलामी करेंगे।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : PTI

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी की संपत्ति पर जो बात कही गई है हम उस पर कायम हैं। इन्होंने 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। पीके ने कहा कि अशोक चौधरी ने कैमरे पर कहा था कि अगर उनके पास एक कट्ठा भी जमीन हुई तो वह जन सुराज की गुलामी करेंगे। पीके ने जमीन के कागजात जारी होने का दावा करते हुए कहा कि अगर जमीन है तो वह इस्तीफा दें और बिहार के लोगों की गुलामी के लिए तैयार हों।

कानूनी कार्रवाई की धमकी 

उन्होंने घोषणा की कि वे इस मामले को लेकर राज्यपाल और कोर्ट के पास जाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। पीके ने खुलासा किया कि अशोक चौधरी ने उन्हें 100 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा था, लेकिन अब वह कानूनी कार्रवाई से पीछे हट रहे हैं। पीके ने चौधरी को 5 दिन के अंदर लीगल नोटिस वापस लेने की मांग की, ऐसा न करने पर वे 500 करोड़ रुपये की और अवैध संपत्ति का खुलासा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चौधरी ने 7 दिन के अंदर माफी नहीं मांगी कि उन्होंने झूठा नोटिस दिया था, तो वे 500 करोड़ की और संपत्ति का खुलासा करेंगे।

"कॉन्ट्रैक्ट में 5% कमीशन लिया"

पीके ने आरोप लगाया कि चौधरी ने 20,000 रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट में 5% कमीशन लिया है। माफी नहीं मांगने पर कमीशन देने वाले लोगों को सामने लाने की बात कही। पीके ने वैभव विकास ट्रस्ट पर भी सवाल उठाए, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि अशोक चौधरी की बेटी की सगाई के बाद पिछले 1 साल में न्यास द्वारा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदी गई है। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों, जिनमें जिया लाल आर्य, अनीता कुणाल (किशोर कुणाल की पत्नी) और मुख्य सचिव की सास शामिल हैं, से प्रेस के सामने आकर यह बताने को कहा कि 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदने का पैसा कहां से आया।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: स्विफ्ट और हैरियर कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, अंतिम संस्कार में जा रहे 5 लोगों की मौत

बरेली हिंसा के बाद बंद इंटरनेट और SMS सेवा की पाबंदी बढ़ी, एक दिन और रहेगी निलंबित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।