1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "जंगलराज लौटा तो तेजस्वी CM बनेंगे", प्रशांत किशोर ने कसा तंज, छठ यात्रियों की बदहाली को लेकर BJP पर भी साधा निशाना

"जंगलराज लौटा तो तेजस्वी CM बनेंगे", प्रशांत किशोर ने कसा तंज, छठ यात्रियों की बदहाली को लेकर BJP पर भी साधा निशाना

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 23, 2025 07:55 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 08:12 pm IST

तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि सभी को पहले से पता है कि लालू जी का जंगलराज अगर लौटेगा, तो तेजस्वी सीएम बनेंगे।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : REPORT

सीवान: महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाए जाने के बाद 'जन सुराज पार्टी' के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये सभी को पहले से पता है कि लालू जी का जंगलराज अगर लौटेगा, तो तेजस्वी सीएम बनेंगे।

"ट्रेनों में धक्का खाकर छठ के लिए आ रहे लोग"

बीजेपी पर तंज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "भाजपा ने 2 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही थी, लेकिन लोग फिर भी जानवर की तरह ट्रेनों में धक्का खाकर छठ के लिए आ रहे हैं, इसलिए इस बार रोजगार के लिए वोट कीजिए।"

तेजस्वी पर नीतीश कुमार ने भी साधा निशाना

वहीं, तेजस्वी को सीएम फेस बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी पर "खोखले वादों" से महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। नीतीश ने कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि उनके लिए किसने असली काम किया है। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी का नाम लिए बगैर सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट में कहा, "बिहार की जनता ने उन्हें मौका दिया था, लेकिन उन्होंने जनता की सेवा करने के बजाय सत्ता का उपयोग अपने निजी हितों के लिए किया।"

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब एक दिन पहले विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अनुबंधित कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और जीविका स्व-सहायता समूहों से जुड़ी करीब दो लाख "कम्युनिटी मोबिलाइज़र" महिलाओं का मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने का वादा किया था। 

ये भी पढ़ें-

दिवाली के मौके पर MP में खुलेआम बिकी 'आंख फोड़वा गन', सिर्फ भोपाल में 150 बच्चों की रोशनी पर मंडराया खतरा

मिलिए उषा रे से, जिन्होंने 80 साल की उम्र में MBA की डिग्री ली, 2 बार कैंसर को दी मात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।