1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को लगी चोट, इलाज के लिए पटना रवाना

आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को लगी चोट, इलाज के लिए पटना रवाना

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 18, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 07:51 pm IST

आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई। जिसके बाद प्रशांत किशोर बगैर भाषण दिए इलाज के लिए पटना लौट गए हैं।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : REPORTER

आरा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को आरा में जनसभा के दौरान चोट लग गई। आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई...जिसके बाद प्रशांत किशोर बगैर भाषण दिए इलाज के लिए पटना लौट गए हैं।

कैसे लगी चोट?

जानकारी के मुताबिक आरा में जनता से मुलकात के दौरान वे गाड़ी में लटके हुए थे। इस दौरान काफी भीड़ थी और प्रशांत किशोर को भीड़ का धक्का लगा। गाड़ी के दरवाजे से उनके चेस्ट में धक्का लगा और वे असहज महसूस करने लगे। इसके बाद उन्हें आरा के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें पटना जाने की सलाह दी।

जनसभाओं में उमड़ रही है भीड़

बता दें कि प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी पार्टी जन सुराज इस बार बिहार विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनकी जनसभाओं में बड़ी तादाद में लोग उमड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी ने पूर्व बीजेपी सांसद उदय सिंह को पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। प्रशांत किशोर ने अपने पास पार्टी का कोई पद नहीं रखा है। प्रशांत किशोर अब तक 665 दिन पदयात्रा कर चुके हैं। वे 2697 गांव, 235 ब्लॉक, 1319 पंचायतों में लोगों से जनसंपर्क कर चुके हैं।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को बताया था साजिश 

इससे पहले 16 जुलाई को वे सीमांचल के किशनगंज में थे। वहां उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सत्तारूढ़ ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश’’ करार दिया। जन सुराज नेता ने वादा किया कि उनकी पार्टी उन लोगों की मदद करेगी, जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। 

Prashant Kishor
Image Source : REPORTERप्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर की नौ महीने पुरानी पार्टी राज्य के मुस्लिम वोट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी निशाना साधा, जो अब तक अल्पसंख्यक समुदाय की पहली पसंद रही है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने राज्य की मुख्य विपक्षी दल के चुनाव चिह्न का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘राजद ने मुसलमानों को लालटेन जलाने वाली केरोसिन से अधिक कुछ नहीं समझा है। लेकिन समुदाय अब बहुत सह चुका है।’’ किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ‘‘कोई भूमिका’’ नहीं देखते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।