1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'NDA सरकार रही तो शायद आगे चुनाव ही ना हों...' प्रियंका गांधी ने किया बड़ा दावा

'NDA सरकार रही तो शायद आगे चुनाव ही ना हों...' प्रियंका गांधी ने किया बड़ा दावा

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 05, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 02:59 pm IST

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार की रैली में NDA सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि अगर NDA सरकार जारी रहती है तो भविष्य में चुनाव हो ना हो, इसका कोई भरोसा नहीं है।

Priyanka Gandhi Statement- India TV Hindi
प्रियंका गांधी का NDA सरकार पर जुबानी हमला. Image Source : PTI

पश्चिम चंपारण: बिहार की रैली में कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने NDA पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि अगर NDA की सरकार रहती है तो हो सकता है कि आगे कभी चुनाव ही ना हों। NDA की सरकार सबकुछ बर्बाद कर सकती है। इस दौरान, उन्होंने हरियाणा में कथित 'वोट चोरी' का भी जिक्र किया और NDA पर बेईमानी का आरोप लगाया। इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने बिहार में महागठबंधन सरकार को भारी संख्या में वोट देने की अपील भी की।

प्रियंका ने किया वोट चोरी का जिक्र

पश्चिम चंपारण की रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा में 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया। अगर एनडीए रही तो वह सबकुछ बर्बाद कर देगी। प्रियंका गांधी ने ये भी दावा किया कि अगर NDA की सरकार बनी रहती है तो भविष्य में भारत में चुनाव होंगे या नहीं, यह तय नहीं है।

बिहार की जनता से बड़े वादे

हर गरीब परिवार को कम से कम एक सरकारी नौकरी देने की पूरी कोशिश करेंगे। अलग-अलग विभागों में लाखों वैकेंसी हैं, उनको भरा जाएगा। इसके अलावा, अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो बिहार के लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

प्रियंका का PM मोदी पर निशाना

बिहार में प्रियंका गांधी ने दावा किया कि सभी टेंडर और कारखाने गुजरात जा रहे हैं। जो लोग कॉर्पोरेट को जमीन और संसाधन देते हैं, वे गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने PM मोदी और CM नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक रैलियों के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने साथ स्थान नहीं देते हैं.

पश्चिम चंपारण में प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण से ज्यादा कांग्रेस के पोस्टर से तेजस्वी की तस्वीर गायब होने की चिंता है। बिहार में बेरोजगारी की उच्च दर के कारण युवा काम के लिए राज्य से बाहर पलायन करने को मजबूर हैं।

(इनपुट- PTI/भाषा)

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले इस विधानसभा में हुआ खेला, जन सुराज के प्रत्याशी ने पार्टी छोड़कर थामा BJP का दामन

ये भी पढ़ें- बिहार चुनावः पटना एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य एक साथ नजर आए, हंसते हुए की तस्वीर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।