1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी रामचरित मानस, बिहार के RJD नेता के विवादित बयान से मचा बवाल

VIDEO: मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी रामचरित मानस, बिहार के RJD नेता के विवादित बयान से मचा बवाल

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 16, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 03:43 pm IST

बिहार के बाहुबली और राजद नेता रीतलाल यादव ने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज होने के आसार हैं। क्या कहा रीतलाल यादव ने, देखें वीडियो-

RJD Leader reetlal yadav- India TV Hindi
रीतलाल यादव का विवादित बयान

पटना: बिहार में एक बार फिर रामचरित मानस को लेकर सियासत गरमाने वाली है। दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रीतलाल यादव ने कहा है कि इतिहास उठाकर देख लीजिए रामचरितमानस मस्जिद में लिखी गई थी। भाजपा के लोग मुसलमानों से क्यों नफरत करते हैं, पता नहीं। वे हिंदू हिंदुत्व की बात करते रहते हैं ऐसे में तो  उनकी पार्टी में जितने मुस्लिम हैं उनको पार्टी से निकाल ही देना चाहिए।

जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा-ऐसे नहीं बोलना चाहिए

RJD विधायक रीतलाल यादव के बयान पर जेडीयू नेता और बिहार कैबिनेट के भवन निर्माण मंत्री मंत्री अशोक चौधरी ने कहा -पता नहीं उनकी कितनी परिपक्वता है, कितनी हिस्ट्री की जानकारी है। हमको लगता है इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए। अब तो उसके लिए पूरा इतिहास पढ़ना पड़ेगा बिना पढ़े कैसे कहा जा सकता। हमलोग तो जानते हैं कि बाल्मीकि और तुलसीदास ने रामायण लिखा और भगवान ने प्रेरणा दी उनको लिखने के लिए, जो हम लोगों की जानकारी है। तो जबतक ऐसा कोई सबूत ना हो तो ऐसे बयान से बचना चाहिए।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा -

कोई भी बयान हो संविधान के दायरे में देना चाहिए और काफी सोच समझ कर बोलना चाहिए। कोई ऐसा बयान देना ही नहीं चाहिए जिससे किसी की आस्था को चोट पहुंचती है। 

बिहार में इससे पहले भी रामचरितमानस को लेकर विवाद हो चुका है और फिर से एक बार रामचरित मानस को लेकर राजद नेता रीतलाल यादव ने नया राग छेड़ दिया है जिसपर सियासत गरमाने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।