1. Hindi News
  2. बिहार
  3. RJD ने की प्रत्याशियों की घोषणा, अनंत सिंह की पत्नी नीलम मोकामा से प्रत्याशी

RJD ने की प्रत्याशियों की घोषणा, अनंत सिंह की पत्नी नीलम मोकामा से प्रत्याशी

 Published : Oct 11, 2022 09:09 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 09:09 pm IST

RJD Candidates List: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है।

RJD Leader Tejashwi Yadav(File Photo)- India TV Hindi
RJD Leader Tejashwi Yadav(File Photo) Image Source : PTI

RJD Candidates List: बिहार के गोपालगंज और मोकामा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी महागठबंधन ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उपचुनाव में दोनों ही सीटें RJD के कोटे में गई हैं। मोकामा से पार्टी ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतारा है। गोपालगंज से पूर्व विधायक मोहन प्रसाद गुप्ता को उतारा है। इधर, भाजपा ने इस उपचुनाव में गोपालगंज से पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि मोकामा से बाहुबली नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को लड़ाने का फैसला किया है।

भाजपा और महागठबंधन का सीधा मुकाबला  

पटना(Patna) स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की। राजद(RJD) ने मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतरा है वहीं गोपालगंज से राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन के प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। बता दें कि महागठबंधन की तरफ से उतारे गए दोनों उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल के हैं। 

2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर लड़े थे चुनाव

उललेखनीय है कि गोपालगंज से पूर्व विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट द्वारा एक मामले में दोषी करार देने के बाद उनकी विधासनसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई। वर्ष 2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। गोपालगंज से पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की तरफ से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह चुनाव मैदान में उतरे थे और विजयी हुए थे। सिंह की यह लगातार चौथी जीत थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।