1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहारः रोहतास के एक कार्यक्रम में जमकर बवाल, RJD नेता इमरान खान ने JDU नेता को जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज

बिहारः रोहतास के एक कार्यक्रम में जमकर बवाल, RJD नेता इमरान खान ने JDU नेता को जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Sep 20, 2025 05:14 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 07:39 pm IST

बिहार के रोहतास में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आरजेडी के नेता ने जेडीयू नेता नेता को झप्पड़ जड़ दिया। कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ।

reporter input- India TV Hindi
चौपाल कार्यक्रम में बवाल Image Source : REPORTER INPUT

रोहतासः बिहार के रोहतास में उस समय बवाल हो गया जब जेडीयू और आरजेडी नेता के बीच आपस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरजेडी नेता इमरान खान ने कथित तौर पर जेडीयू नेता दिनेश चंद्रवंशी को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान मौके मौजूद लोग और पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

जेडीयू नेता ने आरजेडी नेता के खिलाफ दर्ज कराया मामला

वहीं, थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित जेडीयू नेता दिनेश राम चंद्रवंशी ने चेनारी थाने में आरजेडी नेता इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। स्थानीय भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि जिस तरह से राजद के लोगों ने हमारे साथी जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दिनेश राम चंद्रवंशी पर हमला किया, यह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वह खुद मौजूद थे।

दोनों पक्षों में मारपीट

जानकारी के मुताबिक, चेनारी में एक निजी अखबार के चौपाल डिबेट कार्यक्रम में बहस के दौरान उस समय बवाल हो गया। जब एक आरजेडी कार्यकर्ता इमरान खान ने जेडीयू कार्यकर्ता दिनेश चंद्रवंशी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से थप्पड़ और मुक्का मारा गया। 

सुरक्षाकर्मियों ने मामला कराया शांत

बता दें कि चेनारी के डाक बंगला परिसर में एक निजी अखबार के द्वारा चौपाल डिबेट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डिबेट के बीच में ही राजद के एक कार्यकर्ता उग्र हो गए और जदयू नेता को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद बवाल मच गया। बाद में संबंधित अखबार के पत्रकारों की हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष को अलग-अलग कराया। बता दे कि जब से विधानसभा चुनाव की तिथियां नजदीक आती चली जा रही है, राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

यहां देखें वीडियो

इस वजह से हुआ बवाल

 जेडीयू नेता दिनेश चंद्रवंशी ने कहा कि डिबेट में सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिना रहे थे। लेकिन आरजेडी के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। दिनेश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि आरजेडी नेता इमरान ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। कार्यक्रम में मेरी हत्या करने की कोशिश की गई। मुझे मारा पीटा गया। उन्होंने कहा कि मारपीट में मुझे चोट भी आई है।

 

बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की सभी पार्टियां जनता के बीच जा रही हैं और अलग-अलग कार्यक्रम कर रही हैं। 

रिपोर्ट- रंजन सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।