1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'खामोश.. जब पॉलिटिक्स में तुम्हारी पैदाइश नहीं थी तब से राजनीति कर रहा हूं', शक्ति यादव पर भड़के भाई वीरेंद्र

'खामोश.. जब पॉलिटिक्स में तुम्हारी पैदाइश नहीं थी तब से राजनीति कर रहा हूं', शक्ति यादव पर भड़के भाई वीरेंद्र

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 05, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 03:05 pm IST

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बिना नाम लिए मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब उनकी राजनीति में पैदाइश भी नहीं हुई थी, तब से वह सक्रिय राजनीति में हैं।

RJD, bhai virendra- India TV Hindi
भाई वीरेंद्र, आरजेडी विधायक Image Source : REPORTER INPUT

पटना: बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के अंदर बयानबाजी और अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। आज पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिना नाम लिए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक सवाल के जवाब भड़कते हुए पहले खामोश कहा और फिर शक्ति यादव को हैसियत में रहने की नसीहत भी दे डाली।  उन्होंने कहा-खामोश... जब तुम्हारी राजनीति में पैदाइश नहीं  थी तब से मैं राजनीति कर रहा हूं।

तुम मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे

भाई वीरेंद्र ने शक्ति यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन साफ तौर पर कहा कि अगर तुम्हारी करतूत को मैं सार्वजनिक करूंगा, तुम मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे, मैं राजनीति कर रहा हूं तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए, तुम लोग तेजस्वी यादव का चेहरा दिखा कर लोगों से माल वसूलने का काम करते हो। 

दरअसल, एक दिन पहले भाई वीरेंद्र ने कहा था कि जो लोग "चमचे" हैं, उन्हें तेजस्वी यादव के आसपास से हटाया जाना चाहिए। इस पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा था कि भाई वीरेंद्र बताएं कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया है। भाई वीरेंद्र से जब यह सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए। 

सारा कच्चा चिट्ठा हमारे पास है

भाई वीरेंद्र ने कहा कि मैं लालू यादव-तेजस्वी यादव का आदमी हूं, मैं ऐसे लोगों का आदमी नहीं हूं जो जिंदा चमड़े को सप्लाई करने का काम करते हैं।  उन्होंने कहा वह संभल जाएं नहीं तो उनका सारा कच्चा चिट्ठा हमारे पास है,मैं खोल दूंगा तो मुंह दिखाने के लायक नहीं रहोगे। मैं राजनीति कर रहा हूं। तुम राजनीति क्या करते हो, नहीं करते हो मैं सब जानता हूं। 

भाई वीरेंद्र यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा-"तुम घर से क्यों भागे थे? किस कारण से भागे? मुझको सब पता है, कितने सालों के बाद तुम घर गए..इसे भी मैं जानता हूं। सार्वजनिक कर दूंगा, तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। होश हवास में रहो और हैसियत में रहो।"

बता दें कि बिहार के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह पंचायत के सचिव से धमकाने के अंदाज में बात कर रहे थे। वहीं सचिव भी उनके सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिव ने विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

ये भी पढ़ें:

'अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया', बांकीपुर में मिली जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।