1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पंचायत के सचिव जी ने विधायक भाई वीरेंद्र पर दर्ज कराई FIR, कहा- 'वह जान से मरवाएंगे या क्या करेंगे'

VIDEO: पंचायत के सचिव जी ने विधायक भाई वीरेंद्र पर दर्ज कराई FIR, कहा- 'वह जान से मरवाएंगे या क्या करेंगे'

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 28, 2025 08:29 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 09:45 pm IST

मनेर के आरजेडी विधायक द्वारा धमकी दिए जाने के बाद पंचायत के सचिव जी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र का सचिव जी को धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पंचायत के सचिव जी- India TV Hindi
पंचायत के सचिव जी Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मनेर से विधायक भाई धर्मेंद्र और सचिव जी की फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने पंचायत के सचिव जी को फोन पर धमकी दी है। ऑडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिव ने विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

सचिव ने पुलिस स्टेशन में कहा- विधायक ने दी धमकी

पंचायत के सचिव पटना के SC-ST थाना पहुंचे हैं। उन्होंने विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सचिव ने कहा, 'मुझे विधायक द्वारा धमकी दी गई है। कहा गया कि दूसरा कुछ करेंगे। पता नहीं जान से मरवाएंगे या क्या करेंगे।'

जब विधायक ने सचिव जी को किया फोन

बता दें कि पटना के मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने पंचायत सचिव को जूते से मारने की धमकी दी थी। दरअसल, भाई वीरेंद्र ने मनेर विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत सचिव को मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द बनाने के लिए फोन किया था, लेकिन पंचायत सचिव ने कॉल रिसीव करते हुए कहा- बोलिए। 

दोनों के बीच बातचीत में हुई बहस

इसपर भाई वीरेंद्र नाराज होकर बोले- तुम नहीं पहचाना। इस दौरान विधायक और पंचायत सचिव के बीच बहस भी हुई। पंचायत सचिव ने भी कह दिया, जाइए जहां शिकायत करना है कर दीजिए और मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए। इसी बात पर अब सचिव जी विधायक के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।

पहले भी विवादों में रहे भाई वीरेंद्र

मालूम हो कि कुछ दिन पहले विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर भाई वीरेंद्र अपनी भाषा को लेकर चर्चा में रहे थे। सदन के अंदर भाई वीरेंद्र ने सदन किसी के बाप का नहीं कह दिया था, तो सदन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान एक सांसद की गाड़ी के काफी करीब से गुजरने पर उन्होंने हरामजादा कह दिया था। इससे पहले भी भाई वीरेंद्र सदन के बाहर बीजेपी के मंत्री संजय सरावगी से उलझ चुके हैं।

जानिए अब क्या बोले विधायक जी? 

वहीं, इस मामले पर विधायक की सफाई सामने आई है। विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, 'हर पब्लिक का काम करना मेरा काम है, चाहे वह चपरासी हो या फिर वह पंचायत सचिव हो या पदाधिकारी, हम सब जगह खुद फोन करते हैं, लोगों का काम करते हैं। उसी क्रम में एक पीड़ित परिवार के लोगों ने हमसे कहा कि वह पैसा मांग रहा है और फोन रिकॉर्ड करता है। मैंने कहा कि मैं भाई वीरेंद्र बोल रहा हूं.. प्रोटोकॉल का ख्याल नहीं करते हो।'

इसके साथ ही विधायक ने कहा, 'मैंने BDO को फोन किया, उस पर शो कॉज हुआ है। सरकार के कुछ लोग लगकर हमको बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने कोई धमकी नहीं दी, केस भी करवाया गया है, फिर फोन करके उसने माफी भी हमसे मांगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।