1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सहरसा: हाई स्पीड कार कई बार पलटी, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसा

सहरसा: हाई स्पीड कार कई बार पलटी, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 11, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 04:02 pm IST

सहरसा एयरपोर्ट मैदान पर रील बनाने के चक्कर में पहले भी हादसे हो चुके हैं। इस बार भी मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन कार सवार युवक घायल हो गए।

Saharsa scorpio accident- India TV Hindi
हादसे का शिकार हुई कार Image Source : INDIA TV

बिहार के सहरसा में शुक्रवार को रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। सुबह के समय कुछ लड़के रील बनाने के लिए स्कॉर्पियो कार लेकर निकले थे। कार बेहद तेज गति में थी और लड़के रील बना रहे थे। इसी बीच कार ने अपना संतुलन खो दिया और कई पलटियां खाकर खड़ी हो गई। गनीमत रही कि मॉर्निगं वॉक पर निकला कोई भी व्यक्ति इस गाड़ी की चपेट में नहीं आया, लेकिन कार में सवार लड़के बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद लड़के गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने कार बरामद कर ली है और लड़कों की छानबीन की तो पता चला कि प्राथमिक इलाज कराने के बाद सभी लड़के फरार हो गए हैं।

रीलबाजों का अड्डा बना सहरसा एयरपोर्ट

सहरसा एयरपोर्ट शहर में वीआईपी लोगों के आगमन पर उपयोग किया जाता है। उनके विमान इसी एयरपोर्ट पर उतरते हैं। आमतौर पर यह जगह आम लोगों के लिए खुली रहती है। यहां लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यह जगह रीलबाजों का अड्डा बनती जा रही है। रील बनाने के चक्कर में यहां कई हादसे भी हुए हैं। शुक्रवार सुबह भी रील बनाते समय एक स्कॉर्पियो कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लड़के घायल हो गए।

सुबह 6 बजे हुई घटना

घटना सुबह 6 बजे की है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एयरपोर्ट मैदान में हाई स्पीड कार पलट गई। एयरपोर्ट मैदान पर काफी संख्या में लोग सुबह और शाम वॉक के लिए आते हैं। पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले लड़के और कार चलाना सीखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। हालांकि, गनीमत रही कि कार हादसे में मॉर्निंग वाक या दौड़ने के लिए आया कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हाल में ही राज्यपाल के आगमन के समय एयरपोर्ट की चारदीवारी की गई थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि एयरपोर्ट मैदान में गाड़ी को अंदर जाने की परमिशन किसने दी।

(सहरसा से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, वेटनरी कॉलेज के छात्र को मारी गोली, छात्रों ने शुरू किया हड़ताल

बिहार में एक ट्रैक्टर का बन गया निवास प्रमाण पत्र, मां-बाप का नाम पढ़कर मजा ही आ जाएगा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।