1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सम्राट चौधरी इस तारीख को अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी, मुंडन भी करवाएंगे, जानें वजह

सम्राट चौधरी इस तारीख को अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी, मुंडन भी करवाएंगे, जानें वजह

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 21, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 04:18 pm IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जुलाई में अयोध्या जाएंगे। यहां पर वह मुंडन कराएंगे और अपनी पगड़ी भी उतारेंगे। दरअसल, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पद से हटाकर ही पगड़ी उतारने की बात कही थी। बाद में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आ गए, जिसके बाद अब सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी उतारेंगे।

सम्राट चौधरी अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी।- India TV Hindi
सम्राट चौधरी अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी। Image Source : PTI/FILE

पटना: भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतराने की घोषणा कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पद से हटाकर एनडीए में शामिल कराने का प्रण लिया था, हालांकि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ा। ऐसे में अब सम्राट चौधरी अयोध्या में अपनी पगड़ी खोलेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी का साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने ये प्रण किया था कि नीतीश कुमार को पद से हटाकर ही अपनी पगड़ी खोलेंगे। 

अयोध्या में कराएंगे मुंडन

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगले महीने अयोध्या जाएंगे। यहां पर 2 और 3 जुलाई को अयोध्या में सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी खोलेंगे। इस दौरान वह मुंडन भी कराएंगे। बता दें कि अगस्त 2022 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार BJP का साथ छोड़कर RJD में चले गए थे। इसके बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हटाकर ही पगड़ी खोलने की बात कही थी। हालांकि बाद में जब नीतीश कुमार राजद का साथ छोडकर NDA में शामिल हो गए, तब सम्राट चौधरी ने अयोध्या में जाकर पगड़ी खोलने की बात कही थी। बता दें कि नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ हैं, इसलिए सम्राट चौधरी अपनी उसी बात पर अब अमल करने जा रहे हैं।

कुर्मी जाति की भावनाएं हो रही थीं आहत

दरअसल, सम्राट के पगड़ी लगातार पहने रहने से नीतीश कुमार की कुर्मी जाति के लोगों की भावनाएं आहत होने की बातें कही जा रही थीं, इसलिए सम्राट ने ये फैसला लिया है। इस बार के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव ना लड़ते हुए एनडीए के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि इससे पहले वह इंडी गठबंधन की कई बैठकों में भी शामिल हुए, लेकिन आखिरकार उन्होंने एनडीए का ही साथ चुना। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 30 सीटों पर जबकि इंडी गठबंधन ने 9 सीटों पर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- 

'अगर किसी का नाम आ रहा है, तो पूछताछ करनी चाहिए', NEET पेपर लीक पर बोले तेजस्वी

नीट पेपरलीक मामले में तेजस्वी के PS होगी अब पूछताछ, जांच को देखकर सरकार भी दिखी नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।