1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CM सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, बिहार के 211 कॉलेजों में पढ़ाई हुई शुरू; गांव के पास ही पढ़ेंगे युवा

CM सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, बिहार के 211 कॉलेजों में पढ़ाई हुई शुरू; गांव के पास ही पढ़ेंगे युवा

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Malaika Imam
 Published : Jul 15, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 03:11 pm IST

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की। इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा।

युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने की बिहार सरकार की बड़ी पहल।- India TV Hindi
युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने की बिहार सरकार की बड़ी पहल। Image Source : PTI

बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में एक भव्य समारोह के दौरान राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की।

इस पहल से राज्य के शिक्षा जगत में ये बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे-

  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगा शैक्षणिक माहौल।
  • छात्र-छात्राएं अपने गांव के पास ही ले सकेंगे उच्च शिक्षा।
  • अब राज्य के सभी प्रखंडों में उच्च शिक्षा की सुविधा होगी उपलब्ध।
  • युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत।

भागलपुर में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत के संबंध में लोगों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के तहत अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का डेटा साझा करते हुए बताया कि सहयोग कार्यक्रम के तहत पहले महीने में साढ़े 11 हजार अधिकारियों को नोटिस देना पड़ा। लोगों के आवेदन के 11वें दिन पहला नोटिस आता है और इस दिन साढ़े 11 हजार अधिकारियो को नोटिस गया, दूसरा नोटिस ज़ब 21वें दिन गया तो ये संख्या घटकर सिर्फ 350 रह गई। अभी तक तीसरा नोटिस पाने वाले पूरे बिहार में ऐसे मात्र चार अधिकारी या कर्मचारी हैं, जिन्होंने तीसरा नोटिस लेने की हिम्मत दिखाई, कोई नोटिस लेना नहीं चाहता है।

  • पहला नोटिस: आवेदन के 11वें दिन काम न होने पर साढ़े 11 हजार (11,500) अधिकारियों को पहला नोटिस जारी किया गया।
  • दूसरा नोटिस: 21वें दिन तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और दूसरे नोटिस की नौबत सिर्फ 350 अधिकारियों पर आई।
  • तीसरा नोटिस: 30वें दिन तक स्थिति यह रही कि पूरे बिहार में मात्र 4 ऐसे कर्मचारी/अधिकारी बचे, जिन्होंने तीसरा नोटिस लेने की हिम्मत दिखाई।

पिछले 30 दिनों के भीतर सहयोग कार्यक्रम के तहत सरकार को कुल 6 लाख आवेदन प्राप्त हुए। सरकार ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से लगभग 5.50 लाख आवेदनों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया है। कुछ लोगों द्वारा सही ढंग से आर्डर न होने की शिकायत पर 7000 लोगों को चिन्हित किया गया है। पटना के सहयोग शिविर में आए 129 आवेदनों में से मुख्यमंत्री ने खुद 100 लोगों से मुलाकात की और मौके पर ही उनकी संतुष्टि के अनुसार मामलों का निष्पादन कराया।

ये भी पढ़ें-

राजस्थान सरकार की तिजोरी में धूल फांक रहा 64 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, CAG की रिपोर्ट में खुलासा

एंबुलेंस नहीं मिली, ऑक्सीजन को तरसे... पिता की गोद में तड़प-तड़प कर 9वीं की छात्रा ने तोड़ा दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।