1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं, लालू ने राजद के नेताओं को बांट दिया टिकट

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं, लालू ने राजद के नेताओं को बांट दिया टिकट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 14, 2025 07:55 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 01:59 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। जहां एनडीए ने सीटों का फॉर्मूला तय कर लिया है, वहीं महागठबंधन में अभी खींचतान चल रही है। इस बीच राजद सुप्रीमो ने अपने नेताओं को टिकट बांट दिया है। जानें किसे कहां से दिया टिकट?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव Image Source : PTI

पटना: बिहार में पहले चरण का मतदान छह नवंबर को है और उसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। एनडीए गठबंधन ने तो अपने उम्मीदवारों को लेकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल कर लिया है लेकिन अब तक महागठबंधन में सीट शेयरिंक को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को अपनी पार्टी के पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट बांटने की शुरुआत कर दी है, जबकि बिहार में विपक्षी ‘महागठबंधन’ अब तक सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं कर सका है।

दिल्ली से लौटते ही लालू ने बांट दिये टिकट

दि​ल्ली से लौटने के बाद राज सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड आवास के बाहर राजद से टिकट लेने वाले दावेदारों की भारी भीड़ लगी रही। वहां, भीड़ इतनी अधिक थी कि अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि कई दावेदारों को पार्टी की ओर से फोन कॉल आया था जिसके बाद वे सभी दावोदार टिकट की उम्मीद में लालू आवास पहुंचे थे। कुछ ही मिनटों बाद वे पार्टी का चुनाव चिह्न हाथ में लिए और चेहरे पर मुस्कान लिए लालू के घर से बाहर निकलते दिखे।

किसे मिल गया राजद का टिकट

राजद का चुनाव चिह्न प्राप्त करने वालों में प्रमुख नाम पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड छोड़ने वाले सुनील सिंह (परबत्ता) और मटिहानी से कई बार विधायक रह चुके नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ​​बोगो हैं। बोगो दो बार जदयू के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। भाई वीरेंद्र, चंद्रशेखर यादव (मधेपुरा) और इसराइल मंसूरी (कांटी) जैसे कई मौजूदा राजद विधायक भी पार्टी का प्रतीक लहराते हुए लालू प्रसाद यादव के आवास से बाहर आए।

नामांकन दाखिल करने में बचे सिर्फ चार दिन

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सोमवार को कितने उम्मीदवारों को पार्टी ने आधिकारिक टिकट दिया है। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 122 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि पहले चरण के उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए केवल चार दिन बचे हैं।

 

(इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें:
बिहार चुनाव: तेजस्वी का तेज पड़ा मंद, अपने ही 'घर के चिराग' से लगी आग, दोनों गठबंधन में सिर फुटौव्वल क्यों?
बिहार चुनाव: तेजस्वी का तेज पड़ा मंद, अपने ही 'घर के चिराग' से लगी आग, दोनों गठबंधन में सिर फुटौव्वल क्यों?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।