1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधान परिषद उपचुनावः शाहनवाज हुसैन, मुकेश सहनी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

बिहार विधान परिषद उपचुनावः शाहनवाज हुसैन, मुकेश सहनी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2021 10:59 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 10:59 pm IST

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को राज्य विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 

Senior BJP leader Shahnawaz Hussain and VIP Chief Mukesh Sahni elected unopposed to Bihar legislativ- India TV Hindi
Senior BJP leader Shahnawaz Hussain and VIP Chief Mukesh Sahni elected unopposed to Bihar legislative council Image Source : @AIRNEWSALERTS

पटना। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को राज्य विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बिहार में सत्ताधारी राजग के प्रत्याशी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन और राजग के घटक विकासशील इन्सान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

बिहार विधान परिषद की इन दोनों सीटों के लिए मतदान 28 जनवरी को निर्धारित किया गया था। लेकिन, नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को हुसैन और सहनी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जनवरी को दोनों को पटना प्रमंडल आयुक्त सह निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। हुसैन ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा खाली की गई सीट से जबकि सहनी पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा द्वारा बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर खाली सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।