Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Siwan election result 2025: सिवान सीट पर बीजेपी के मंगल पांडे जीते, RJD के कैंडिडेट को हराया

Siwan election result 2025: सिवान सीट पर बीजेपी के मंगल पांडे जीते, RJD के कैंडिडेट को हराया

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Nov 14, 2025 10:54 am IST, Updated : Nov 15, 2025 11:19 am IST

बिहार की सिवान सीट हमेशा चर्चा में रहती है। ये एक जनरल सीट है। यहां आरजेडी और बीजेपी मुख्य दल हैं। इस सीट पर बीजेपी से मंगल पांडे और आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी चुनाव लड़े हैं।

Mangal Pandey- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/MANGALPANDEYBJP मंगल पांडे

Siwan election result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है और एनडीए को भारी जीत हासिल हुई है। इस चुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। सिवान सीट पर भी बीजेपी के मंगल पांडे को जीत मिली है और उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार अवध बिहारी को हरा दिया है। सिवान एक जनरल सीट थी, जहां RJD, BJP मुख्य दल हैं। 

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA की बहार, रुझानों में बंपर बहुमत, महागठबंधन की निकली हवा

कौन आगे और कौन पीछे?

सिवान सीट पर बीजेपी के मंगल पांडे ने काउंंटिंग के दौरान शुरू से ही बढ़त बना ली और आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को पीछे छोड़ दिया। 

गौरतलब है कि मंगल पांडे वर्तमान में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। सुबह 8.30 बजे के करीब वह इस सीट से पिछड़ गए थे लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। 

क्या थे पिछले चुनाव के नतीजे?

सिवान सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी ने 1,973 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 45.30 % वोट शेयर के साथ 76,785 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के ओम प्रकाश यादव रहे थे। उन्हें 74,812 वोट (44.13 %) मिले थे। 

इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से व्यास देव प्रसाद को जीत मिली थी। उन्हें 35.02 % वोट शेयर के साथ 55,156 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर JD(U) के बबलू प्रसाद रहे थे। उन्हें 51,622 वोट (32.78 %) मिले थे।

बिहार चुनाव में एनडीए को बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बढ़त मिली है और महागठबंधन पीछे छूट गया है। एनडीए ने बिहार में 202 सीटें हासिल कीं और महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को इस चुनाव में करारा झटका लगा है और उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

बिहार चुनाव में जनसुराज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। जिस तरह से जनसुराज की रैलियों में भीड़ दिख रही थी, उसे देखकर नतीजे बिल्कुल भी उसके पक्ष में नहीं आए। देखना ये होगा कि जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर जनता के इस फैसले पर क्या कहते हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement